Breaking News
Major achievement for Jharkhand Police : मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर करेंगे माओवादी, चाईबासा में होगा संयुक्त आत्मसमर्पण कार्यक्रम Saraikela Police Big Succes : माओवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन – जंगल से 5 राइफल, पिस्टल, 309 गोलियां और आईईडी बरामद Jamshedpur Murder Case Update : अफताब आलम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग हिरासत में; निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद Jamshedpur Police keeping a close watch : दाल के डिब्बे में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया, जुगसलाई में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप Jamshedpur : छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कुलवंत सिंह बंटी ने सरकार को घेरा, पूछा- लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? Jamshedpur residents sway to the music at the Bhajan Sandhya : ‘जूनियर लक्खा’ की आवाज स्नेहा सिंह के भजनों से शिवमय हुआ जमशेदपुर का ट्रांसपोर्ट मैदान

Bokaro : तेनुघाट में वरिष्ठ अधिवक्ता मो. सुल्तान अंसारी की याद में शोक सभा आयोजित

SHARE:

  • वरिष्ठ अधिवक्ता मो सुल्तान अंसारी के निधन पर तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में भावुक शोक सभा
  • न्यायिक और अधिवक्ता समुदाय में शोक व्यक्त

फतेह लाइव, रिपोर्टर

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में 13 जून को वरिष्ठ अधिवक्ता मो सुल्तान अंसारी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया. जिला जज प्रथम फहीम किरमानी ने शोक सभा को संबोधित करते हुए दिवंगत की सेवाओं और व्यक्तित्व की प्रशंसा की. उन्होंने बताया कि मो सुल्तान अंसारी, जो इस्लाम टोला साड़म के निवासी थे, सीसीएल स्वांग वाशरी में श्रम पदाधिकारी के पद से सेवा निवृत होकर वर्ष 2005 से तेनुघाट में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत थे. उनका 12 जून की रात निधन हो गया, जिससे क्षेत्र के सभी मर्माहत हैं. जिला जज ने दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना की.

इसे भी पढ़ें :  Giridih : राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने पौधरोपण अभियान में लिया हिस्सा

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर न्यायिक क्षेत्र में शोक की लहर

अधिवक्ता संघ भवन में भी संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई. अध्यक्ष ने दिवंगत की मिलनसार प्रकृति और उनके परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की. उन्होंने बताया कि मो सुल्तान अंसारी तीन पुत्र और दो पुत्रियों सहित परिवार छोड़ गए हैं. संघ द्वारा दिवंगत के परिवार को आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया गया है. संघ के उपाध्यक्ष वेंकट हरि विश्वनाथन ने बताया कि शोक सभा के दिन संघ के सदस्यों ने न्यायिक कार्यों से खुद को अलग रखा.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : तेनुघाट में अपराध गोष्ठी आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

अधिवक्ता संघ की ओर से आर्थिक सहायता का ऐलान

शोक सभा में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी, जिला जज तृतीय नीरज कुमार, एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति, सब जज द्वितीय राज कुमार पांडेय, मुंसिफ शिवराज मिश्रा, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला सहित अधिवक्ता संघ के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे. सभी गणमान्य व्यक्तियों ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर