Jamshedpur : बर्मामाइंस थाना के पास CRPF जवान के बंगले में बड़ी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित बंगला नंबर 12बी में चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया. यह बंगला सीआरपीएफ जवान मनीष कुमार तिवारी का है, जो अपने परिवार के साथ यहां रहते हैं.

5 फरवरी को गए थे गांव

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मनीष कुमार तिवारी अपने परिवार संग उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित गांव गए हुए थे. गुरुवार को जब वे वापस लौटे, तो पाया कि उनके घर में चोरी हो चुकी है. चोरों ने बंगले से 25 हजार नकद समेत करीब तीन लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. फिलहाल इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके. बावजूद इसके, थाना से महज कुछ कदम की दूरी पर चोरी की इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर