WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Dhanbad : बीआईटी सिंदरी में छात्र इंडक्शन कार्यक्रम 2025–29 का पहला दिन, अंदर पढ़ें क्या था कार्यक्रम का उद्देश्य

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

धनबाद स्थित बी.आई.टी. सिंदरी में बी.टेक प्रथम वर्ष (बैच 2025–29) के नवागंतुक छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का पहला दिन 12 सितम्बर 2025 (शुक्रवार) को आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की संस्कृति, मूल्य एवं शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराना तथा उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में मार्गदर्शन करना था. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत संबोधन से हुई, इसके बाद संस्थान का कुलगीत प्रस्तुत हुआ, जिसने वातावरण को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया.

इस अवसर पर निदेशक प्रो० (डॉ०) पंकज राय ने अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास के महत्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में डीन एकेडमिक डॉ० डी.के. तांती, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ० बी.एन. राय, डीन फैकल्टी अफेयर्स डॉ० माया राज नारायण राय, डीन एलुमनी अफेयर्स एवं विभागाध्यक्ष प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग डॉ० प्रकाश कुमार, सीडीसी सह टीपीओ डॉ० घनश्याम तथा छात्रावास अधीक्षक डॉ० राजीव वर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए परिश्रम, आत्मविश्वास और कौशल विकास को जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी.

Gambhir Car Associate Motion Ads

इसके साथ ही प्रभारी प्राध्यापक शैक्षणिक डॉ० धनेश्वर महतो, परीक्षा प्रभारी प्रो० शशि मिंज सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष डॉ० विजय पांडे, डॉ० अबुल कलाम , डॉ० अनिल रजक, डॉ० अमित कुमार गुप्ता, डॉ० प्रफुल्ल कुमार शर्मा, डॉ० इम्तियाज अहमद, डॉ० पी.के. सिंह, डॉ० एस.सी. दत्ता, डॉ० सी. ठाकुर, डॉ० एस.एन. बिमल, डॉ० एस.पी. मिश्रा और डॉ० अरविंद कुमार ने छात्रों को विभागीय उपलब्धियों, प्रयोगशालाओं, अनुसंधान कार्य और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी तथा नवाचार, संस्थान की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया.

इस पहले दिन के कार्यक्रम ने छात्रों में आत्मविश्वास, प्रेरणा और संस्थान के प्रति अपनापन विकसित किया, जिससे वे अपने नए शैक्षणिक जीवन की सफल शुरुआत कर सकेंगे. कार्यक्रम का समापन और धन्यवाद ज्ञापन डॉ० राहुल कुमार द्वारा किया गया, जिन्होंने नवप्रवेशी छात्रों को अपनी नई शैक्षणिक यात्रा को उत्साह, जिज्ञासा और आत्मविश्वास के साथ आरम्भ करने के लिए प्रेरित किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर