WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : ग्राहक पंचायत केंद्रीय महिला आयाम कोर कमिटी की सदस्य डॉक्टर कल्याणी कबीर ने ग्राहक पंचायत के बैंगलोर में आयोजित महिला जागरण कार्यशाला में लिया भाग

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

महिला विषय के कार्यों को गति प्रदान करने एवं स्वर्ण जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत महिला आयाम की एकदिवसीय कार्यशाला गत 29 जून को बैंगलोर में आयोजित की गई। इसमें देश के 15 प्रान्तों की प्रांत स्तरीय 45 महिला पदाधिकारियों ने भाग लिया। केंद्रीय महिला आयाम कोर कमिटी की सदस्य होने के नाते अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत सचिव डॉक्टर कल्याणी कबीर ने भी इस कार्यशाला में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : तीनों काले कानून को वापस ले केंद्र सरकार : सुधीर कुमार पप्पू

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध पद्मश्री अवार्ड प्राप्त अनुपमा होसकरे (पपेट शो निर्माता शोधकर्ता) , मुख्य वक्ता एबीजीपी केंद्रीय सह सचिव जयंती कथीरिया, संयुक्त सचिव नेहा जोशी थी। यह कार्यशाला चार सत्रों मे विभाजित की गई, जिनके विषय “खरीददारी में समझदारी, संगठन की रचना, उपभोक्ता वाद का भारतीय परिवार पर आक्रमण ” थे। कार्यशाला की प्रस्तावना केंद्रीय महिला आयाम प्रमुख आशा सिंह ने रखी।

चर्चा सत्र का संचालन डॉक्टर कल्याणी कबीर और वीणा दीक्षित जी ने किया। इस सत्र में प्रश्न उत्तर, विचार-विमर्श और समस्या समाधान जैसे विषयों पर सभी महिला प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे जैसे प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करना , भारतीय खाद्य संस्कृति का अनुपालन और बाजारवाद के दुष्प्रभाव, अशुद्ध भोजन से हानि, ऑनलाइन गेम्स के दुष्प्रभाव इत्यादि। कार्यशाला का समूल रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए डॉक्टर कल्याणी कबीर ने कहा कि ग्राहक पंचायत का मूल चिंतन ग्राहकीय जागरुकता है, जो हर व्यक्ति से जुड़ा हुआ विषय है।
केंद्रीय महिला जागरण प्रमुख आशा सिंह ने उत्तरीय और स्मृति चिन्ह देकर डॉक्टर कल्याणी कबीर का अभिनंदन किया।
कर्नाटक प्रांत एबीजीपी के अध्यक्ष नरसिम्हा नक्षत्रीय ने आभार व्यक्त किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर