Potka : गीतीलता गांव में अनियंत्रित टेंपो पेड़ से टकराया, चालक गंभीर रूप से घायल

SHARE:

  • तेज रफ्तार व खराब सड़क बनी हादसे की वजह, पुलिस कर रही जांच

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पोटका थाना क्षेत्र के गीतीलता गांव में एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया, जिससे वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के हकेगोड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय गणेश बोदरा के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गणेश बोदरा अपने टेंपो से हाता की ओर जा रहे थे, तभी गीतीलता के पास उनका वाहन नियंत्रण खो बैठा और पेड़ से टकरा गया. राहत की बात यह रही कि उस समय टेंपो में कोई अन्य सवारी मौजूद नहीं थी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पुलिस को जांच में पूरा सहयोग देंगे : कुलविंदर

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचाया घायल को अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही पोटका पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है. प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि या तो वाहन तेज गति में था या सड़क की खराब स्थिति ने दुर्घटना को अंजाम दिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर