Saraikela : सिंगर से 10 लाख रंगदारी मांगने में पांच गिरफ्तार, लूट की बना रहा था योजना

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जिले के तिरुलडीह पुलिस को एक कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने तिरूलडीह थाना क्षेत्र के चौड़ा गांव निवासी गायक कुंदन गोप से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में बादल घोष, बानेश्वर नामता, राजेश नामता, सुनील कुमार महतो, मुगुल पुरान शामिल है.

यह भी पढ़े : RAJNAGAR : हाईवा की चपेट में आकर टीचर की मौ*त

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बादल घोष, बानेश्वर नामता और राजेश नामता का है आपराधिक इतिहास
पुलिस का कहना है कि इसमें बादल घोष, बानेश्वर नामता और राजेश नामता का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है. 18 जुलाई को कुंदन कुमार गोप ने तिरुलडीह थाने में आरोपियों के विरुद्ध लिखित शिकायत की थी. बताया था कि दो अलग-अलग मोबाइल से फोन कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी. नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी. जिसके बाद पीड़ित ने अगले दिन मामले की लिखित शिकायत तिरूलडीह थाना में जाकर की थी.

कट्टा, बाइक, मोबाइल बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो मोटरसाईकिल, पांच मोबाइल, एक देशी कट्टा जब्त किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सभी आरोपियों को लूट की योजना बनाने से पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया गया है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें