Breaking News
Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय Jamshedpur : झारखंड स्थापना दिवस पर हुरलूंग पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, छठ घाट की सफाई कर दिया संदेश Jamshedpur : बागबेड़ा में भाजपा नेता शशि कुमार मिश्रा के आवास पर खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने पहुंचीं पूर्व विधायक मेनका सरदार Jamshedpur : 27 वर्षों से अटूट आस्था के साथ छठ महापर्व कर रहीं रेणु देवी, कठिनाइयां भी नहीं डिगा सकीं श्रद्धा Jamshedpur : गुरु नानक प्रकाश पर्व नगर कीर्तन में अनुशासन और सेवा की कमान संभालेंगे नौजवान, गुरु महाराज की तस्वीर वाले बैनर नहीं लगाने की अपील Jamshedpur : खालसे की धर्म माता “साहेब कौर” को सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा ने किया याद
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Saraikela Sp : जिला पुलिस की नई पहल, क्राइम कंट्रोल करने के लिए “प्रहरी” पहल की शुरुआत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जिले के सभी थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ने नई पहल की शुरूआत की है. इस क्रम में पुलिस कप्तान ने पुलिस प्रहरी पहल की शुरुआत की है. सोमवार को आदित्यपुर थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ने प्रहरी के तहत आदित्यपुर थाना क्षेत्र में औचक क्राइम चेकिंग के उद्देश्य से पैदल मार्च किया.

यह भी पढ़े : Dhanbad : बीआईटी सिंदरी में इलेक्ट्रिक वाहनों पर कार्यशाला का तीसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न

Gambhir Car Associate Motion Ads

बताया कि इस पहल में पुलिस मुख्य रूप से अड्डेबाजी, स्कूल कॉलेज के पास छेड़खानी, अतिक्रमण समेत अपराध नियंत्रण से जुड़े विषयों पर फोकस करेगी. इसमें मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक द्वारा किसी भी थाना क्षेत्र के प्रभारी को औचक निर्देश जारी किया जाएगा कि वे अपने इलाके में गश्त शुरू करें.

वाट्सएप ग्रुप से पुलिस अधिकारियों को जोड़ा गया
प्रहरी एसपी के निर्देश पर किसी भी थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया जाएगा. इसे लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला पुलिस की एक व्हाट्सएप ग्रुप भी तैयार की गई है. इसमें पुलिस अधीक्षक से लेकर इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, आरक्षी समेत टाइगर मोबाइल के जवान भी शामिल होंगे. इसके अलावा जिला पुलिस द्वारा व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया जाएगा. उसपर लोग अपराध संबंधित सूचना पुलिस को देंगे जिनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी.

जिले को पांच क्लस्टर में बांटा गया, 128 मार्ग चिन्हित
पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ने आदित्यपुर में प्रहरी की पहल करते हुए बताया कि पूरे सरायकेला-खरसावां जिले में अड्डेबाजी, छेड़खानी जैसे अपराध रोकने के लिए 128 मार्गो को चिन्हित किया गया है. इसमें कुल 146 स्पॉट भी शामिल हैं. मुख्य रूप से इस अभियान का फोकस रहेगा. जिले के सभी थाना क्षेत्र को पांच क्लस्टर में विभाजित किया गया है. अभियान की शुरुआती मौके पर एसपी के अलावा एसडीपीओ संतोष मिश्रा, आदित्यपुर, गम्हरिया, आरआईटी थाना प्रभारी, महिला पदाधिकारी समेत पुलिस बल शामिल थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर