GIRIDIH :भाकपा माओवादी के कुख्यात दस लाख के ईनामी नक्सली रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा ने किया आत्मसमर्पण, देखें – Video

SHARE:

DIMPLE.

भाकपा माओवादी के कुख्यात और दस लाख के ईनामी नक्सली रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा ने गिरिडीह पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है। पपरवाटांड स्थित पुलिस कार्यालय से पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील भास्कर ने प्रेस वार्ता कर दी। मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार, 154वी सीआरपीएफ बटालियन के सेकंड इन कमांडर दलजीत सिंह भाटी, 35वी वाहनी एसएसबी के कमांडेंट संजीव कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

पुलीस उप महानिरीक्षक सुनील भास्कर ने बताया की झारखंड सरकार के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति नई दिशा एक नई पहल से प्रभावित होकर भाकपा माओवादी के कुख्यात नक्सली रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा उर्फ अमर दा ने आत्मसमर्पण किया है। इन्हें नामित दस लाख रुपया दिया जायेगा साथ ही घोषित पुनर्वास नीति का लाभ भी दिया जायेगा। इन्होंने बताया कि इनका अपराधिक इतिहास बहुत बड़ा रहा है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गिरिडीह अलग अलग थानों में 54 मामले दर्ज हैं। वहीं धनबाद जिला में भी 11 मामलों में संलिप्ता है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा के आत्म समर्पण से अन्य नक्सलियों को भी सीख मिलेगी और यदि चाहते हैं कि पुनर्वास नीति का लाभ लेकर पारिवारिक जीवन बिता सके तो वैसे नक्सली आत्म समर्पण कर सकते हैं। बता दें कि रामदयाल महतो कई बड़े घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें