WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : बेंगाबाद में अतिक्रमण के नाम पर गरीब दुकानदारों को उजाड़ना गलत

SHARE:

  • प्रशासन से गरीबों के रोजगार के लिए वैकल्पिक व्यवस्था और मुआवजे की मांग, उच्च अधिकारियों से करेंगे शिकायत

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बेंगाबाद में अतिक्रमण के नाम पर प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर ‘ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक’ की एक टीम ने बाजार का दौरा किया और वहां की स्थिति का जायजा लिया. टीम ने पाया कि प्रशासन ने कई गरीब फुटपाथी दुकानदारों को बिना पर्याप्त मौका दिए उनकी दुकानों को उजाड़ दिया, जिससे उनकी जीविका को खतरा उत्पन्न हो गया. टीम के सदस्य और बेंगाबाद के पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव ने इस कार्रवाई को गलत करार देते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाना जरूरी है, लेकिन प्रशासन को मानवीय संवेदनाओं के साथ पूरी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि कई गरीबों के लिए सड़क पर व्यापार करना मजबूरी है और ऐसे में उन्हें बिना वैकल्पिक रोजगार दिए यह कार्रवाई करना अनुचित है.

इसे भी पढ़ें : Giridih : पचंबा उप डाकघर के नए भवन का उद्घाटन, डाक विभाग ने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने का किया वादा

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

राजेश यादव ने आरोप लगाया कि कई दुकानदारों को बिना नोटिस दिए ही कार्रवाई की गई और एक दुकानदार को नोटिस में दी गई मामूली त्रुटि का हवाला देते हुए भी उस पर कार्रवाई की गई. इसके अलावा, एक रैयती जमीन पर भी अतिक्रमण हटाने के नाम पर बुलडोजर चलाए गए, जिस पर स्थानीय लोग आक्रोशित हैं. उन्होंने कहा कि प्रशासन को इन गरीब दुकानदारों के लिए मुआवजा और वैकल्पिक रोजगार के स्थान की व्यवस्था करनी चाहिए. बिना नोटिस या रैयती जमीन पर की गई कार्रवाई के लिए भी मुआवजा मिलना चाहिए.

इसे भी पढ़ें : Giridih : किसान जनता पार्टी ने एसपी आवास पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, झूठे मुकदमे की वापसी की मांग

राजेश यादव ने बताया कि ‘ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक’ पार्टी जल्द ही एक जन प्रतिवेदन तैयार कर उच्च अधिकारियों के पास भेजेगी, जिसमें इन मामलों की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी. इस अवसर पर पार्टी नेता राजेंद्र मंडल, शिवनंदन यादव, शंभू तुरी सहित कई अन्य स्थानीय लोग मौजूद थे. उन्होंने प्रशासन से तत्काल राहत देने की अपील की, ताकि प्रभावित गरीब दुकानदारों की परेशानियों का समाधान हो सके.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर