Giridih : मधुबन वेज रेस्टोरेंट ने मोंगिया वॉलीबॉल अकाडमी के खिलाड़ियों को किया सम्मानित, उपहार और भोज से बढ़ाया उत्साह

SHARE:

  • प्रसिद्ध व्यवसायी प्रमोद अग्रवाल ने खिलाड़ियों को दिए उपहार, मोंगिया अकैडमी के कार्यों की की सराहना
  • खिलाड़ियों को मिली नई ऊर्जा, स्थानीय समर्थन बना प्रेरणा का स्रोत

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह स्थित मधुबन वेज रेस्टोरेंट में बुधवार को मोंगिया नेशनल वॉलीबॉल अकैडमी के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को सम्मानित किया गया. इस विशेष अवसर पर रेस्टोरेंट के मालिक प्रमोद अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को उपहार भेंट किए और उनके लिए स्वादिष्ट व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई, जिसका खिलाड़ियों ने भरपूर आनंद उठाया. कार्यक्रम में अकैडमी के अध्यक्ष डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया ने प्रमोद अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान समारोह न केवल प्रशिक्षणार्थियों के आत्मबल को बढ़ाएगा बल्कि गिरिडीह में खेल को और अधिक गति देने का कार्य करेगा. उन्होंने कहा कि स्थानीय समाज के प्रतिष्ठित लोगों का सहयोग खिलाड़ियों को नई प्रेरणा देता है.

इसे भी पढ़ें : Ranchi : ऑपरेशन ‘AAHT’ के तहत RPF हटिया ने मानव तस्करी को रोका, पांच नाबालिगों को बचाया, एक आरोपी गिरफ्तार

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

खिलाड़ियों के सम्मान से बढ़ा आत्मविश्वास, समाज के सहयोग की मिसाल

इस कार्यक्रम में मधुबन वेज रेस्टोरेंट के ऑनर प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया ने राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण केंद्र गिरिडीह में स्थापित कर जो कार्य किया है, वह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है. उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. समारोह में मोंगिया अकैडमी के कोच अजीत सिंह, इंटर्नशिप कर रहे एलएनआईपीई के दिव्यांशु सिंह व अश्विनी सिंह और केयरटेकर सबीर अंसारी भी उपस्थित थे. यह आयोजन गिरिडीह में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर