Giridih : भारतीय स्टेट बैंक की 70वीं वर्षगांठ पर गिरिडीह में रक्तदान शिविर, “7 दशक देश के साथ” थीम पर जुटे लोग

SHARE:

  • सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ बैंक कर्मियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह के मकतपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में बुधवार को बैंक की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर “7 दशक देश के साथ” थीम पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुमार सिन्हा ने की और सभी बैंक कर्मियों एवं ग्राहकों से रक्तदान के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक परंपरा नहीं बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का प्रयास है. शिविर में 100 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया था और खबर लिखे जाने तक 40 यूनिट रक्त एकत्रित किए जा चुके थे.

इसे भी पढ़ें : Ranchi : ऑपरेशन ‘AAHT’ के तहत RPF हटिया ने मानव तस्करी को रोका, पांच नाबालिगों को बचाया, एक आरोपी गिरफ्तार

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

रक्तदान शिविर में दिखा उत्साह, समाजसेवा की मिसाल बने बैंककर्मी

इस अवसर पर गिरिडीह शाखा के मुख्य प्रबंधक मधुर नारायण, कोडरमा शाखा के सतीश कुमार सिंह, रेडक्रॉस के पूर्व चेयरमैन मदन विश्वकर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. तारक नाथ देव, ब्लड बैंक के डॉ. सोहेल अख्तर व उनकी टीम उपस्थित रही. बैंक कर्मियों में सोनल अग्रवाल, रवि शास्त्री समेत कई अन्य ने भी रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया. कार्यक्रम में सभी का उत्साह देखते ही बन रहा था.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर