Breaking News
Major achievement for Jharkhand Police : मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर करेंगे माओवादी, चाईबासा में होगा संयुक्त आत्मसमर्पण कार्यक्रम Saraikela Police Big Succes : माओवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन – जंगल से 5 राइफल, पिस्टल, 309 गोलियां और आईईडी बरामद Jamshedpur Murder Case Update : अफताब आलम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग हिरासत में; निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद Jamshedpur Police keeping a close watch : दाल के डिब्बे में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया, जुगसलाई में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप Jamshedpur : छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कुलवंत सिंह बंटी ने सरकार को घेरा, पूछा- लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? Jamshedpur residents sway to the music at the Bhajan Sandhya : ‘जूनियर लक्खा’ की आवाज स्नेहा सिंह के भजनों से शिवमय हुआ जमशेदपुर का ट्रांसपोर्ट मैदान

Giridih : भाकपा माले की पार्टी कार्यशाला, लाल झंडे के लिए आंदोलन तेज करने का संकल्प

SHARE:

माले ने गिरिडीह में कार्यकर्ताओं को भाकपा माले के सिद्धांत और कार्यशैली से अवगत कराया

फतेह लाइव, रिपोर्टर

भाकपा माले की प्रखंड कमिटी ने गिरिडीह प्रखंड के पुरनानगर पंचायत के टिकोडीह गांव में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में सत्रह ब्रांच कमिटी सचिव, चार लोकल कमिटी सचिव, प्रखंड कमिटी सचिव, जिला कमिटी सदस्य और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए. कार्यशाला में पार्टी के वरिष्ठ नेता और किसान नेता कॉमरेड शंकर पांडेय ने मानव इतिहास से लेकर आज की राजनीति तक को सरल एवं मृदु भाषा में समझाया. कॉमरेड पूरण महतो ने भी भारतीय राजनीति की बारीकियों पर विस्तृत प्रकाश डाला. इस दौरान राजेश कुमार सिन्हा, कन्हाई पांडे, मेहताब अली मिर्जा, मदन साव, कमल किशोर साव सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यशाला के दौरान भाकपा माले के वरिष्ठ नेताओं ने स्पष्ट किया कि गिरिडीह को लाल झंडे में बदलने का संकल्प पूरा किया जाएगा. भाजपा और अन्य लुटेरी ताकतों से टकराव की तैयारी है. माले के वरिष्ठ नेता राजेश कुमार सिन्हा और कन्हाई पांडे ने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और उन्हें पार्टी से जोड़ना ही वर्तमान कार्ययोजना है. किसान नेता पूरण महतो एवं शंकर पांडेय ने भी कहा कि राजनीतिक दल केवल चुनाव के समय ही सक्रिय रहते हैं, जबकि माले 365 दिन जनता के संकट में साथ खड़ा रहता है. उन्होंने कहा कि जल्द ही माले जनता को अगली पंक्ति में खड़ा कर भ्रष्ट ताकतों का मुकाबला करेगा.

कार्यशाला के समापन अवसर पर प्रखंड कमिटी सचिव मधूसूदन कोल्ह, सनातन साहु, पवन यादव, कारु राय, प्रसादी राय, सुखदेव साव, पंचानंद साव, राजन तुरी, कोलेश्वर कोल्ह सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इस अवसर पर कहा गया कि माले की कार्यशाला जनता के बीच पार्टी की जड़ें मजबूत करने और गिरिडीह एवं आसपास के इलाकों को लाल झंडे से रंगने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर