WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : स्वीप कोषांग ने स्वीप एक्टिविटी को लेकर डिस्ट्रिक्ट आइकॉन व सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के साथ अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

गिरिडीह जिला समाज कल्याण पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग, स्नेहा कश्यप ने स्वीप एक्टिविटी को लेकर डिस्ट्रिक्ट आइकॉन व सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के साथ अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक आयोजित की। इस दौरान चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए गिरिडीह जिले में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर विशेष बल दिया गया। इसमें मुख्य रूप से स्वीप के तहत संचालित मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग ने बताया कि जिला अंतर्गत विभिन्न प्रभावशाली माध्यमों से मतदाता जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। वर्तमान समय में सोशल मीडिया आमजनों तक पहुंचने का एक प्रभावशाली माध्यम है, ऐसे में जिले के सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स की भूमिका अहम है।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म यथा फेसबुक, X, यूट्यूब एवं इंस्टाग्राम माध्यमों से मतदाताओं से सम्पर्क स्थापित कर उन्हें अपने मताधिकार के पूर्ण प्रयोग हेतु प्रेरित किया जाएगा ताकि हर एक मतदाता जागरूक दृष्टिकोण अपनाकर अपने मत का दान करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को शिक्षित करने के प्रयास किये जाएंगे, इससे मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी और एक सशक्त लोकतंत्र की ओर हमारा सक्रिय प्रयास सफल होगा। साथ ही लक्षित मतदाताओं तक पहुंच बनाने हेतु आवश्यक एवं प्रभावशाली प्रयास किए जाने के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान सोशल मीडिया कैंपेन, वोट फॉर गिरिडीह, वोट गिरिडीह वोट जैसे हैशटैग के संबंध में चर्चा की गई और लोकतंत्र के इस महापर्व को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें। मतदान तिथि 20 नवंबर को मतदान करेगा गिरिडीह।

Gambhir Car Associate Motion Ads

इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अंजना भारती, सहायक नगर आयुक्त, अशोक हांसदा, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, डॉ सुमन कुमार, सोशल मीडिया साइट्स से जुड़े अन्य प्रतिनिधि, स्वीप कोषांग की टीम समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर