Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

INDIAN RAILWAY : ट्रैक पर उतरने को तैयार है गोल्डन चैरियट लग्जरी ट्रेन

SHARE:

  • 7 स्टार होटल की सारी खूबियों से है लैस, कर्नाटक की कराएगी सैर

फतेह लाइव, डेस्क.

भारतीय रेलवे और IRCTC की लग्जरी ट्रेनों में से एक गोल्डन चैरियट लग्जरी ट्रेन एकबार फिर ट्रैक पर उतरने को तैयार है. कर्नाटक की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली Golden Chariot Luxury Tourist Train इस बार 14 दिसंबर को रवाना हो रही है. ट्रेन में 13 डबल बेड केबिन, 26 ट्विन बेड केबिन और दिव्यांग मेहमानों के लिए 1 केबिन है. 40 केबिन वाले इस शाही ट्रेन में 80 यात्री सफर कर सकते हैं. इस ट्रेन का नाम गोल्डन चैरियट है जिसका मतलब होता है स्वर्ण रथ. यात्रियों को शाही फील देने के लिए ट्रेन के सभी आलीशान केबिन एयर कंडीशनर और वाई-फाई से लैस हैं. सभी केबिन में गद्देदार फर्नीचर, लग्जरियस बाथरूम, आरामदायक बेड, शानदार टीवी जिसमें कई ओटीटी के मजे लिए जा सकते हैं. ट्रेन में सैलून का भी खास इंतजाम है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : Tata Motors : यूनियन चुनाव को लेकर वोटर लिस्ट प्रकाशित, 137 नामांकन पत्र बिके

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गोल्डन चैरियट लग्जरी ट्रेन में देशी और विदेशी व्यंजनों का विशेष प्रबंध किया गया है. जिसके लिए रूचि और नालापक नाम के दो बेहतरीन रेस्तरां हैं. जहां शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के व्यंजन इंटरनेशनल ब्रांडों के क्रॉकरी और कटलरी में परोसे जाएंगे. इसके साथ ही बार में बेहतरीन और ब्रांडेड वाइन, बीयर और मदीरा मौजूद है. यात्रियों की सेहत और आरामदायक सफर के लिए इस गोल्डन चैरियट ट्रेन में आरोग्य स्पा भी हैं, जहां स्पा थेरेपी समेत कई स्पा का आनंद लिया जा सकता है. यही नहीं सेहत का ख्याल रखने के लिए एक हाइटेक जिम भी है जहां वर्कआउट के लिए बेहद आधुनिक एक्सरसाइज मशीने हैं. मेहमानों को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए पूरी ट्रेन सीसीटीवी कैमरे और फायर अलार्म सिस्टम से लैस है. पूरी ट्रेन किसी 7 स्टार होटल से कम नहीं है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अनुशासन ही सफलता का मूल मंत्र है : प्रीता जॉन, टेक्निका-2024 में NTTF का शानदार प्रदर्शन

लग्जरी ट्रेन 5 रातें और 6 दिन गुजारने के लिए आपको मात्र 4,00,530 और 5% GST देना होगा. जिसमें रहना, खाना, शराब, प्रवेश टिकट, गाइड आदि शामिल है. अधिक जानकारी के लिए www.goldenchariot.org वेबसाइट पर विजिट करें या फिर goldenchariot@irctc.com पर अपने सवाल भेजें. साथ ही +91 8585931021 पर भी संपर्क किया जा सकता है.

 इसे भी पढ़ें : Ranchi : झामुमो के प्रेस वार्ता पर भाजपा का पलटवार

2024-25 के लिए रुट

कर्नाटक का गौरव (5 रातें/6 दिन) – बेंगलुरु से शुरू होकर बांदीपुर, मैसूर, हलेबिदु, चिकमंगलूर, हम्पी, गोवा और वापस बेंगलुरु.

दक्षिण के रत्न (5 रातें/6 दिन) – बेंगलुरु से शुरू होकर मैसूर, कांचीपुरम, महाबलीपुरम, तंजावुर, चेट्टीनाड, कोचीन, चेरतला और वापस बेंगलुरु.

14 दिसंबर, 2024- कर्नाटक का गौरव (5 रातें/6 दिन)

21 दिसंबर, 2024-दक्षिण के रत्न (5 रातें/6 दिन)

4 जनवरी, 2025- कर्नाटक का गौरव (5 रातें/6 दिन)

1 फरवरी, 2025 -कर्नाटक का गौरव (5 रातें/6 दिन)

15 फरवरी, 2025-दक्षिण के रत्न (5 रातें/6 दिन)

1 मार्च, 2025- कर्नाटक का गौरव (5 रातें/6 दिन)

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर