WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : कौम की बेटी को नौकरी देने के लिए आगे आएं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियां, सांझी आवाज ने उठाई आवाज

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

झारखंड राज्य में डीएलएड परीक्षा में प्रथम स्थान रखने वाली शहर की बेटी हरप्रीत कौर को नौकरी देने के लिए प्रबंधक कमेटियों को आगे आने की अपील संस्था सांझी आवाज की है।

गुरुवार को हरप्रीत कौर के आवास में सांझी आवाज के अध्यक्ष सतबीर सिंह सोमू, चंचल सिंह भाटिया, तरवींदर सिंह भाटिया, पिंटू सैनी, रविंद्र सिंह रिंकू, हरविंदर सिंह, मलविंदर सिंह भामरा, गुरुचरण सिंह आदि पहुंचे और उसे गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पिता गुरबचन सिंह और मां बलविंदर कौर को आश्वस्त किया गया कि अपनी उपलब्धि से हरप्रीत कौर ने शहर और कौम का मान बढ़ाया है। ऐसे में मानगो, साकची, बर्मामाइंस और टीनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी एवं अन्य कमेटियों के प्रधान से अपील की गई कि वे कमेटी द्वारा संचालित अल्पसंख्यक हाई अथवा प्राइमरी स्कूल में इस बच्ची को रोजगार देने का काम करें।

हरप्रीत कौर ने डीएलएड से पहले बीएड भी किया हुआ है। ऐसे में किसी तरह की अड़चन नहीं आने वाली है। हरप्रीत ने 10वीं -12वीं एवं कॉलेज में भी अच्छे स्कोर प्राप्त किए थे।

सोमू ने कहा कि कौम के बच्चे बहुत अच्छा कर रहे हैं। इनपर स्थानीय गुरुद्वारा कमेटी की नजर रहनी चाहिए, जिससे उनका हौंसला बढ़ेगा। सोमू ने कहा कि ऐसे बच्चों के लिए सांझी आवाज हमेशा खड़ी है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर