Hemkunt Saheb Yatra : जमशेदपुर से जत्था हेमकुंड साहिब रवाना, हरविंदर सिंह 32वीं बार पवित्र दर्शन कर अनूठा रिकॉर्ड करेंगे कायम

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

उत्तराखंड स्थित सिखों की अत्यंत पावन तीर्थस्थली हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने के बाद देश-भर से श्रद्धालुओं का जत्था वहां पहुंच रहा है. इसी क्रम में जमशेदपुर से भी श्रद्धालुओं का एक पांच सदस्यीय जत्था बुधवार को सड़क मार्ग से रवाना हुआ. इस जत्थे की खास बात यह है कि इसमें शामिल वरिष्ठ श्रद्धालु हरविंदर सिंह इस वर्ष लगातार 32वीं बार हेमकुंड साहिब के दर्शन कर एक अनूठा रिकॉर्ड कायम करेंगे. जत्थे में उनके साथ ओमकार सिंह, रमन सिंह सिद्धू, गुरदीप सिंह और हरविंदर सिंह हैरी भी शामिल हैं.

हरविंदर सिंह ने रवाना होने से पहले बताया कि दस दिवसीय इस यात्रा के दौरान जत्था हेमकुंड साहिब के अलावा डेरा साहिब, दरबार साहिब सहित अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारों में भी दर्शन करेगा. उन्होंने कहा, “मैं खुद को अत्यंत सौभाग्यशाली मानता हूँ कि वाहेगुरु की असीम कृपा से हर वर्ष हेमकुंड साहिब के दर्शन का अवसर मिलता है. इस वर्ष यह मेरी 32वीं यात्रा होगी, जो मेरे लिए एक आध्यात्मिक उपलब्धि है।” जत्था 27 जून को तीर्थ यात्रा पूरी कर वापस जमशेदपुर लौटेगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उल्लेखनीय है कि कि हेमकुंड साहिब, जिसे “गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब जी” के नाम से भी जाना जाता है, भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित सिखों का एक अत्यंत पवित्र तीर्थस्थल है. यह स्थान समुद्र तल से लगभग 15,200 फीट (4,633 मीटर) की ऊंचाई पर स्थित है और चारों ओर से बर्फ से ढके हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं और सात पर्वतों से घिरा हुआ है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें