WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बागबेड़ा और कीताडीह में दिव्यांग महिला को विधायक की अनुशंसा पर मिला ट्राई साइकिल, खिल उठे चेहरे

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के अनुशंसा पर बाल विकास परियोजना कार्यालय से बागबेडा पोस्तो नगर निवासी दिव्यांग अंजना देवी एवं कीताडीह निवासी ममता कुमारी दोनो को ट्राई साइकिल उपलब्ध करवाया गया है। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुधा वर्मा, अंचल पदाधिकारी मनोज कुमार, सीडीपीओ कार्यालय के पदाधिकारी सुशीला देवी, पुतुल, मुखिया उमा मुंडा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर संयुक्त रूप से दिव्यांग दोनों महिलाओं को ट्राई साइकिल पर अपने हाथों से बैठाने का कार्य किए।

यह भी पढ़े : भाजपा राज में छात्र अपना भविष्य बचाने के लिए ‘लड़ाई’ लड़ रहे हैं – डॉ.अजय

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ट्राई साईकिल पर बैठते ही दिव्यांग दोनों महिला के चेहरे खिल उठे। दोनों महिलाओं को आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। ट्राई साइकिल पर चढ़कर दोनों दिव्यांग महिलाएं अपने गंतव्य और अन्य जगह आराम से जा पाएगी। दिव्यांग दोनों महिलाओं ने मुखिया उमा मुंडा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर से ट्राई साइकिल देने का आग्रह की थी।

मुखिया ऊमा मुंडा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर ने विधायक संजीव सरदार से अनुशंसा करवाकर सीडीपीओ कार्यालय से दोनों दिव्यांग महिलाओं को ट्राई साइकिल देने का कार्य किए।‌ इस मौके पर मुखिया उमा मुंडा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, मुखिया प्रतिनिधि केडी मुंडा, वार्ड सदस्य उमेश पाण्डे, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, अरविंद पांडे, रिंकू सहित कार्यालय के पदाधिकारी उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर