Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Giridih : सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

SHARE:

  • महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया कार्यक्रम

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह स्थित सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं के प्रति सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया गया. कार्यक्रम के तहत विद्यालय में मदर्स के लिए कुकिंग और बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट जैसे प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. यह आयोजन विद्यालय के मल्टीपर्पज़ सभागार में हुआ और मंच की सजावट का श्रेय कला और शिल्प शिक्षक सुबोध सर और शालिनी को जाता है.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : पोटका में किशोर ने दो साल की मासूम के साथ किया गलत, पड़ोसी ने देखा और फिर…

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रतियोगिताओं में अभिभावकों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त गिरिडीह की पत्नी निशा और न्यायाधीश वेदांश प्रकाश की पत्नी सारिका कुमारी उपस्थित रहीं. दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें विद्यालय के निदेशक रमनप्रीत कौर, प्राचार्य ममता शर्मा, उप प्राचार्य सूरज कुमार लाला, और सीनियर एडमिनिस्ट्रेटर रूपा मुद्रा भी मौजूद थे. प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में मुख्य अतिथियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सभी प्रतिभागियों का अवलोकन कर उन्हें विजेता घोषित किया. प्रतियोगिताओं में अभिभावकों के उत्साह को देख विद्यालय की प्राचार्य ने उनकी सराहना की.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : नेशनल लोक अदालत का आयोजन, झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष किया ऑनलाइन उद्घाटन

प्रमुख व्यक्तित्वों ने प्रतियोगिता के परिणामों का ऐलान किया

निदेशक रमनप्रीत कौर ने महिला दिवस पर अपने विचार रखते हुए कहा कि समाज में महिलाओं को हमेशा कमजोर और लाचार समझा जाता है, लेकिन शिक्षा ही एकमात्र ऐसा साधन है जिससे समाज का भविष्य सुधारा जा सकता है. उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि हमें महिलाओं को उनके अधिकार, शिक्षा, रोजगार और स्वतंत्रता देना होगा ताकि वे अपने जीवन को अपनी शर्तों पर जी सकें. विद्यालय के प्रबंध निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने भी महिलाओं के अधिकारों और लैंगिक समानता के बारे में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर