Ghatshila : सर्कस मैदान में रात साढ़े 10 तक जयराम महतो ने दिया भाषण, आदर्श आचार संहिता की उड़ी धज्जियां

SHARE:

निर्दलीय पंचानन ने चुनाव आयोग से सख्त कार्रवाई की मांग उठाई

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड क्रांतिकारी लोकतांत्रिक मोर्चा के सुप्रीमो जयराम महतो ने शुक्रवार की रात साढ़े 10 बजे तक घाटशिला सर्कस मैदान में सभा की। भाषण दिया। अपने प्रत्याशी रामदास मुर्मू का समर्थन करने का आह्वान किया। आदर्श आचार संहिता के तहत रात 10 बजे के बाद आमसभा करने पर मनाही है। निर्दलीय उम्मीदवार पंचानन सोरेन ने इस पर आपत्ति की है। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि बीच शहर में आचार संहिता का माखौल उड़ाने वाले पर सख्त कार्रवाई करे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जनसभा के दौरान जयराम महतो ने चंपई सोरेन के पुत्र व घाटशिला विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन, जमशेदपुर पूर्वी की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास साहू, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की धर्मपत्नी और पोटका विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को भी निशाने पर रखा। बेबाक अंदाज़ के लिए जाने जाने वाले जयराम महतो ने अनोखे अंदाज में लोगों को संबोधित किया। सभा के लिए निर्धारित समय से काफ़ी विलंब से पहुंचने वाले जयराम ने अपनी सभा रात के 11:00 बजे समाप्त की। इस दौरान हुए मंच से नीचे उतरे और जमीन पर बैठी हुई महिलाओं व लोगों से बात भी की। जयराम महतो का स्वागत कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से किया। इस दौरान उन्होंने बहुत ही गंभीरता से बातों को भी सुना।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें