WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : क्राइम चेकिंग के दौरान 59 किलो गांजा बरामद के साथ चार गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रेपोर्टर। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के लिट्टी चौक में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने 59 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में इस्तेमाल बोलेरो और मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार की रात करीब दो बजे से सुबह चार बजे तक प्लान-बी के तहत लिट्टी चौक में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। अभियान में गश्ती पार्टी, पीसीआर और टैंगो दल के जवान एवं पदाधिकारी संयुक्त रूप से तैनात थे। इसी दौरान रात करीब 2:25 बजे एग्रिको गोलचक्कर की ओर से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस को चेकिंग करते देख बाइक सवारों ने चेकिंग स्थल से पहले ही मोटरसाइकिल रोक दी और अचानक उसे घुमाकर भागने लगे।

पुलिस टीम ने बाइक सवारों का पीछा किया। इसी दौरान एक सफेद रंग की बोलेरो भी उसी दिशा में तेजी से जाती दिखाई दी। पुलिस को संदेह होने पर दोनों वाहनों को रोकने के लिए रास्ते के दोनों ओर से घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख बोलेरो सवारों ने वाहन छोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस और सशस्त्र बल के जवानों ने पीछा कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बोलेरो में गांजा रखा हुआ था। उन्होंने कथित तौर पर स्वीकार किया कि गांजा ओडिशा से लाकर जमशेदपुर के खुदरा कारोबारियों को बेचते थे। इसके बाद पुलिस ने वरीय अधिकारियों को सूचना दी और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति का अनुरोध किया। दंडाधिकारी की मौजूदगी में बोलेरो की विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें कुल 59 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू कुमार राव उर्फ अप्पा (38), निवासी गांधी नगर, बागबेड़ा, मोतीलाल तांती उर्फ सूरज (23), निवासी सीपी टोला, बागबेड़ा, गणेश निषाद (26), निवासी बागबेड़ा कॉलोनी नंबर-1 रोड और संतोष कुमार (33), निवासी दुईलाडुंगरी लाइन नंबर-3, गोलमुरी के रूप में हुई है।

पुलिस ने सिदगोड़ा थाना में बीएनएस और एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क, ओडिशा में इसके स्रोत और जमशेदपुर में इसके संभावित खरीदारों की जानकारी जुटाने में लगी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर