WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रेपोर्टर। 

बागबेड़ा थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग स्थित गोल्डेन ज्वेलरी की बंद दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर करीब 1.5 किलोग्राम चांदी के जेवरात, वजन करने वाली दो मशीन, एक मोबाइल फोन समेत दुकान का शटर तोड़ने में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, 19 अगस्त 2026 की रात करीब 2 से 3 बजे के बीच अज्ञात अपराधियों ने गोल्डेन ज्वेलरी के शटर का ताला तोड़कर चोरी की थी। चोर दुकान से करीब 5 से 6 लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण और वजन करने वाली मशीन लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद बागबेड़ा थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश और पुलिस अधीक्षक (नगर) के मार्गदर्शन में पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल गठित किया गया। टीम ने मानवीय सूचना और तकनीकी शाखा की सहायता से संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपीनाथ मुंडा उर्फ बुलेट (38), निवासी गाराबासा, डीप बोरिंग के पास, बागबेड़ा तथा श्रीमंतो गोप उर्फ सुमंतो (55), निवासी हल्दीपोखर मोईरापाड़ा, थाना कोवाली, वर्तमान पता गाराबासा, गुदरी मार्केट, बागबेड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के करीब 1.5 किलोग्राम चांदी के जेवरात बरामद हुए। इनमें 36 लॉकेट, 134 अंगूठियां, 6 मंगलसूत्र, 11 पान पत्ते, 9 पायल, 15 मोती की माला, 3 चांदी की चेन, 13 राखियां, 2 चांदी के सिक्के, एक बाजूबंद, 4 जोड़ी कान के टॉप्स, 4 चांदी की गदा, एक कान्हा बांसुरी, लक्ष्मी-गणेश की 6 चांदी की मूर्तियां, 4 शंखा-पोला, 2 जोड़ी चांदी के कड़े और घुंघरू समेत अन्य टूटे हुए चांदी के सामान शामिल हैं।

इसके अलावा पुलिस ने वजन करने वाली दो मशीन, वीवो कंपनी का मोबाइल फोन, एक बड़ा बोल्ट कटर और लोहे का सब्बल भी बरामद किया है। पुलिस को आशंका है कि दुकान का ताला तोड़ने में बोल्ट कटर और सब्बल का इस्तेमाल किया गया था।

फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। साथ ही आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड और चोरी के सामान को खपाने वाले संभावित लोगों के संबंध में भी जांच की जा रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर