WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Bagbera : आस्था का सैलाब, हजारों शिवभक्तों ने किया बाबा चिंताहरण महादेव का जलाभिषेक

SHARE:

डीजे की गूंज, ढोल-नगाड़ों की थाप और धार्मिक झांकियों ने बांधा समां, हर-हर महादेव व बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा पूरा बागबेड़ा

फतेह लाइव रिपोर्टर।

जमशेदपुर के बागबेड़ा क्षेत्र में सोमवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सावन के पावन अवसर पर माता शीतला मंदिर परिसर स्थित बाबा चिंताहरण महादेव के जलाभिषेक के लिए हजारों श्रद्धालुओं ने बागबेड़ा बड़ौदा घाट से गाड़ाबासा-बागबेड़ा तक पैदल जलयात्रा निकाली। हाथों में जल और जुबां पर “हर-हर महादेव” व “बोल बम” के जयघोष के साथ शिवभक्त पूरे उत्साह और भक्तिभाव से मंदिर पहुंचे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जलयात्रा के दौरान पूरा मार्ग शिवभक्तों से पट गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच डीजे पर बजते भक्तिमय गीत, ढोल-नगाड़ों की थाप और आकर्षक धार्मिक झांकियों ने माहौल को पूरी तरह शिवमय बना दिया। बड़ी संख्या में माताएं और बहनें भी यात्रा में शामिल हुईं। कई श्रद्धालु भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते नजर आए।

यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। “बोल बम”, “हर-हर महादेव” और बाबा चिंताहरण महादेव के जयकारों से पूरा बागबेड़ा क्षेत्र गूंजता रहा। मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ बाबा चिंताहरण महादेव का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-शांति, समृद्धि तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

इस धार्मिक आयोजन में जिला परिषद सदस्या कविता परमार, कुसुम पूर्ति, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, आजसू जिला उपाध्यक्ष कमलेश दुबे, अप्पू तिवारी, ललन झा, मृत्युंजय सिंह, सुधीर सिंह और अभिजीत दा समेत अन्य गणमान्य लोग प्रमुख रूप से शामिल हुए।

आयोजन को सफल बनाने में आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, आनंदी ओझा, महेश सिंह, रामजी शर्मा, संजय प्रसाद, पप्पू प्रसाद, ब्रजेश सिंह, मनोज यादव, आकाश सिंह, विशाल नायक, विजय राय, राहुल प्रजापति, हेमंत प्रसाद, रवि यादव, मनोज शर्मा, साहिल सिंह, प्रवीण प्रसाद, उधो सिंह, अरुप मल्लिक और विजय सिंह समेत कई लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय लोगों की भी बड़ी सहभागिता रही। बुजुर्गों से लेकर युवाओं और महिलाओं तक सभी में बाबा चिंताहरण महादेव के प्रति गहरी आस्था और भक्ति दिखाई दी। श्रद्धालुओं का कहना था कि सावन के पावन अवसर पर बाबा का जलाभिषेक करने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

पूरे आयोजन के दौरान बागबेड़ा का माहौल पूरी तरह शिवमय बना रहा। हजारों शिवभक्तों की आस्था और उत्साह ने सावन की इस भव्य जलयात्रा को यादगार बना दिया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर