WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पोस्टल बैलेट से मतदान के पहले दिन 121 मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त मतदाता तथा आवश्यक सेवाओं के मतदाता जिनके लोकसभा क्षेत्र में चौथे चरण में लोकसभा चुनाव होना है उनके मतदान के लिए बनाये गए अलग-अलग मतदान केन्द्र में पहले दिन कुल 121 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया. इस दौरान चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त मतदाताओं (Voter on Election Duty) के लिए एसडीओ कार्यालय धालभूम में बनाये गए मतदान केन्द्र में पलामू संसदीय क्षेत्र के 47 तथा लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के 41 मतदाताओं ने मतदान किया. वहीं आवश्यक सेवाओं (Essential Services) के मतदाताओं के लिए आईटीडीए कार्यालय में बनाये गए मतदान केन्द्र में सिंहभूम के 31,  लोहरदगा के 1 तथा पलामू संसदीय क्षेत्र के 1 मतदाता ने मतदान किया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा 1mg ने नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के 9 छात्रों को किया लॉक

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दोनों मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

मतदान के पहले दिन जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने दोनों मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने बूथ पर मतदाताओं की सुविधा के लिए व्हील चेयर, शेड निर्माण, पेयजल, शौचालय, बूथ को आकर्षक बनाने आदि को लेकर पदाधिकारियों को निर्देशित किया. उन्होंने कहा कि 06-10 मई तक संचालित मतदान प्रक्रिया को सुगमतापूर्वक संपन्न कराएं. स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर