Breaking News
Jamshedpur : धनचटानी में NSS स्वयंसेवकों ने कराया योग, विज्ञान प्रयोग और नेत्र जांच Jamshedpur : “जलियांवाला बाग एक्सप्रेस किसी भी हालत में बंद नहीं होने दी जाएगी” : विद्युत वरण महतो Tatanagar Station : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को तीन महीने रद्द करने के फैसले का CGPC ने जताया कड़ा एतराज,  स्टेशन दौरे पर आये एजीएम को सौंपा ज्ञापन Jamshedpur : तुषार इवेंट और सिल्वर क्रिएशंस के डांडिया रास महोत्सव का भव्य आयोजन 15 अक्टूबर को Jamshedpur : जोड़ी राइडर और JH 05 की टीम ने वृद्धाश्रम में की सेवा, 35 बुजुर्गों में बांटा राशन Sikhs For Justice : ਦਿਲਜੀਤ ਦੋਸਾਂਝ ਦੇ 1 ਨਵੰਬਰ ਦਿੱਲੀ ਸ਼ੋਅ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਐਸਐਫਜੇ ਦੀ ਤਿੱਖੀ ਚਿਤਾਵਨੀ, ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿਚ ਖੱਲਲ ਪਾਉਣ ਲਈ 51 ਲੱਖ ਇਨਾਮ ਦਾ ਕੀਤਾ ਐਲਾਨ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टाटा 1mg ने नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के 9 छात्रों को किया लॉक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में प्लेसमेंट सत्र का आयोजन किया गया. इसमें विभाग के नौ विद्यार्थी रोजगार प्राप्त करने में सफल हुए हैं. रोजगार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के विषय में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट पदाधिकारियों ने बताया कि फार्मेसी क्षेत्र की बहुप्रतिष्ठित कंपनी टाटा 1mg की ओर से इस प्लेसमेंट सत्र का आयोजन किया गया. सत्र के दौरान कंपनी की बहुस्तरीय चयन प्रक्रिया के पश्चात यहां फार्मेसी विभाग के नौ विद्यार्थियों का चयन किया गया है. चयनित विद्यार्थियों को तत्कालिक रूप से फार्मासिस्ट प्रशिक्षु के पद पर नियुक्त किया जाएगा. जमशेदपुर शहर ही उनका कार्यक्षेत्र होगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जेएच तारापोर स्कूल की छात्रा अक्षिता सिंह 95 फीसदी अंक प्राप्त कर बनी स्कूल टॉपर

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

दक्षता व तकनीकी कौशल के आधार पर वेतनमान में होगी वृद्धि

कंपनी की ओर से आरंभ में इन्हें 2.5 लाख रुपये पैकेज का ऑफर किया गया है. प्रशिक्षण के पश्चात प्राप्त दक्षता और तकनीकी कौशल के आधार पर उनके वेतनमान में वृद्धि की जाएगी. चयनित विद्यार्थियों में फार्मेसी विभाग की आर्या कुमारी, कृति कुमारी, पल्लवी कुमारी, जयंतो कुमार, सुजीत चंदा, सायना नाज, नंदन आचार्य, मौसमी पाल और विशाल माहाली शामिल हैं. ये सभी विभाग में अंतिम वर्ष के विद्यार्थी हैं. उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए नियमित रूप से प्लेसमेंट सत्र का आयोजन किया जा रहा है. इस प्लेसमेंट सत्र में विश्वविद्यालय के कई विद्यार्थियों को रोजगार के प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं. इस तरह विश्वविद्यालय अपने सभी विभागों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के प्लेसमेंट को लेकर काफी सक्रिय एवं तत्पर है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची आम बागान मैदान में 8 मई से शुरू होगा फन वर्ल्ड डिजनी लैंड

कुल सचिव ने विद्यार्थियों की सफलता पर जाहिर की प्रसन्नता

विद्यार्थियों के चयन पर विश्वविद्यालय के कुल सचिव नागेंद्र सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट सत्र के माध्यम से विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्त हो रहे हैं. यही विश्वविद्यालय परिवार के लिए हर्ष का विषय है. श्री सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा है कि वे प्राप्त अवसरों का समूचित लाभ उठाएं और नियमित रूप से साक्षात्कार सत्रों में सम्मिलित हों. उन्होंने इस अवसरर पर विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में महती भूमिका निभा रहे विश्वविद्यालय प्रशासन और संकाय सदस्यों के प्रति भी आभार जताया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर