Breaking News
New Delhi Jail Road : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬਾਬਾ ਜੋਰਾਵਰ ਸਿੰਘ ਜੀ, ਬਾਬਾ ਫ਼ਤਹਿ ਸਿੰਘ ਜੀ ਵਿਖ਼ੇ 7 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਗੁਰੂ ਹਰਿਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਗੁਰਮਤਿ ਸਮਾਗਮ Setback for BJP in by-elections : ਪੇਪਰ ਲੀਕ ਦੇ ਰੋਸ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ‘ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਜ਼ੁਲਮ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਪਇਆ ਮਹਿੰਗਾ, ਉਪਚੋਣਾਂ ‘ਚ ਮਿਲਿਆ ਸਿਆਸੀ ਝਟਕਾ Delhi : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਰਾਜੌਰੀ ਗਾਰਡਨ ਵਿਖੇ ਮੈਡੀਏਸ਼ਨ ਸੈੱਲ ਦੀ ਸਥਾਪਨਾ, ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਫੀਸ ਤੋਂ ਮਿਲੇਗੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸਲਾਹ Digital Farming : ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਡਿਜੀਟਲ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਮਿਸ਼ਨ-ਮੋਡ ਰੋਲਆਊਟ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ: ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਾਹਨੀ Jamshedpur : जदयू नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह की मां का निधन, सरयू समेत अन्य ने जताया शोक Jamshedpur : सिदगोड़ा सूर्यधाम शिवालय में उमड़ा आस्था का सैलाब, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बाबा भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

Jamshedpur : बिष्टुपुर में दो बाइक में जोरदार टक्कर, जीजा को लेने स्टेशन जा रहे कदमा के युवक की मौत, आठ साल की है बेटी, दो गंभीर रुप से घायल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर 

बिष्टुपुर थाना अंतर्गत पीएम मॉल के पास शुक्रवार देर रात दो बाइक आपस में टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए. इस घटना में दोनों बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. पास ही मौजूद पीसीआर वाहन में घायलों को तत्काल टीएमएच पहुंचाया गया.

जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो गंभीर रुप से घायल है. मृतक की पहचान कदमा रामजनमनगर निवासी 32 वर्षीय रवि रंजन पाल के रुप में की गई. वहीं घायलों में जुगसलाई निवासी सब्बीर अली और उसका साथी सम्राट बागची शामिल है. सब्बीर का इलाज टीएमएच से सीसीयू में चल रहा है जबकि सम्राट के सिर पर गंभीर चोट आई है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पुलिस ने रवि रंजन के परिजनों को सूचना दी. सूचना पाकर परिजन देर रात ही टीएमएच पहुंचे. इधर, शनिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रवि रंजन बाइक पर सवार होकर स्टेशन की ओर जा रहा था, जबकि एक बाइक पर सब्बीर और सम्राट सवार थे. पीएम मॉल के पास सड़क पर काम चल रहा है जिस कारण एक सड़क को बंद किया गया था. रवि रंजन अपनी बाइक से गलत दिशा होते हुए स्टेशन की ओर जा रहा था. वहीं दूसरी बाइक से सब्बीर और सम्राट बिष्टुपुर से आदित्यपुर की ओर जा रहे थे. बाइक की रफ्तार काफी ज्यादा थी. मॉल के पास ही दोनों बाइक आपस में टकरा गई. स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि रवि की मौके पर ही मौत हो गई.

परिजनों के अनुसार रवि एकलौता बेटा था. जबकि रवि की पत्नी और एक आठ साल की बेटी है. घटना के वक्त रवि की पत्नी अपनी बेटी के साथ सोनारी स्थित मायके में थे जबकि माता-पिता इलाज कराने बारीपादा गए थे. देर रात रवि बाइक से अपने जीजा को लेने के लिए स्टेशन के लिए निकला था. पर रात को पुलिस ने फोन कर घटना की जानकारी दी. सूचना पर वे लोग अस्पताल पहुंचे तो वहां रवि मृत पड़ा हुआ था. इधर, परिजनों के बयान पर बिष्टुपुर थाना में बाइक चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर