WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : आजसू का हस्ताक्षर अभियान, गोलमुरी ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ व्यक्त किया आक्रोश

SHARE:

  • कन्हैया सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस के अमानवीय व्यवहार के खिलाफ गोलमुरी चौक पर हुआ हस्ताक्षर अभियान

फतेह लाइव, रिपोर्टर

26 अप्रैल को आजसू पार्टी की पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने कन्हैया सिंह के नेतृत्व में गोलमुरी चौक पर यातायात पुलिस के अमानवीय व्यवहार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया. इस अभियान में 3478 लोगों ने भाग लिया और यातायात पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया. जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि यातायात पुलिस की कार्यशैली फिल्मी विलेन की तरह हो गई है. उन्होंने बताया कि गोलमुरी ट्रैफिक पुलिस द्वारा बिना किसी कारण वाहन के पेपर रोकने, बगैर हेलमेट वाले सवारों पर सख्ती दिखाने के कारण दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन पुलिस इन घटनाओं को अनदेखा कर देती है और दुर्घटना के लिए बाइक या स्कूटी सवारों को दोषी मानती है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जेम्को उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी का निरीक्षण, जर्जर भवन किया जा रहा ध्वस्त

Gambhir Car Associate Motion Ads

गोलमुरी ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आजसू ने लगाया आरोप

कन्हैया सिंह ने आगे कहा कि गोलमुरी ट्रैफिक पुलिस का कार्यशैली हास्यास्पद हो गई है. उन्होंने बताया कि ट्रैफिक थाना प्रभारी द्वारा हर आधे किलोमीटर पर चेकिंग अभियान चलाना और लोगों से डराने-धमकाने के तरीके से जबरदस्ती पैसा वसूलने का काम किया जा रहा है. इस प्रकार की कार्रवाई से जनता में असंतोष पैदा हो रहा है. कन्हैया सिंह ने कहा कि प्रतिदिन ट्रैफिक पुलिस के कारण दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन इन घटनाओं पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. उनका सवाल था कि आखिरकार दोषी कौन है, ट्रैफिक पुलिस या आम लोग?

इसे भी पढ़ें :  Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में बड़ा एनकाउंटर, जवानों ने 4 महिला नक्सलियों को मार गिराया; 62 लाख का था इनाम

आजसू ने किया यातायात पुलिस के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प

इस अभियान में संजय सिंह, विमल मौर्या, अप्पू तिवारी, चन्द्रश्वर पाण्डेय, ललन झा, सहजादा खान, अरुप मल्लिक, देवआशीष चौधरी, हैरी अन्थोनी, मृत्युजय सिंह, संगीता सिंह, मुंन्द्रिका सिंह, प्रवीण प्रसाद, मंजीत सिंह, मुकेश कुमार, पिंटू सिंह समेत कई अन्य आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे. इस अभियान के माध्यम से आजसू ने यातायात पुलिस की कार्यशैली में सुधार की मांग की और ट्रैफिक पुलिस द्वारा जनता के साथ किए जा रहे गलत व्यवहार के खिलाफ विरोध दर्ज किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर