Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : गुरमीत सिंह तोते के बेटे अमरीक सिंह टेल्को नौजवान सभा के प्रधान बने

SHARE:

जमशेदपुर।

टेल्को गुरुद्वारा सिख नौजवान सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह सर्वसम्मति से बनाए गए हैं. पूर्व प्रधान मनिंदर सिंह को चेयरमैन एवं सरदार हरप्रीत सिंह को सचिव चुना गया. अमरीक सिंह को रविवार को नौजवान सभा की हुई बैठक में चुन लिया गया था और उसकी घोषणा सोमवार को छठे गुरु हरगोविंद जी के प्रकाश पर्व को समर्पित दीवान में की गई.

अमरीक सिंह को चेयरमैन राम किशन सिंह, चेयरमैन गुरमीत सिंह, सुखदेव सिंह खालसा ने सिरोपा देकर गुरु घर की ओर से सम्मानित किया. इस मौके पर सरदार सुखदेव सिंह खालसा द्वारा कीर्तन जस गायन किया गया और कथा की गई. इसके साथ ही लस्सी और मिस्सी रोटी प्याज का अटूट लंगर हुआ.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अमरीक सिंह सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन एवं टाटा मोटर्स यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते के बेटे हैं. उनकी मां बीबी पलविंदर कौर स्त्री सत्संग सभा में सेवाएं दे रही है और ताऊ सरदार इंद्रजीत सिंह तख्त श्री हरमंदिर जी साहब में बतौर महासचिव अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

अमरीक सिंह को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, संरक्षक गुरदीप सिंह पप्पू, महासचिव अमरजीत सिंह महासचिव सुरजीत सिंह खुशीपुर, बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान कुलविंदर सिंह ने बधाई दी है और कहा कि गुरु महाराज की कृपा इस परिवार पर बनी हुई है और ये पंथ एवं संगत की सेवा कर रहे हैं. सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान सतबीर सिंह गोल्डू, पूर्व प्रधान सतबीर सिंह सोमू, पूर्व महासचिव दमनप्रीत सिंह, महासचिव हरविंदर सिंह आदि ने बधाई दी है.

इस मौके पर कमलजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, जसवीर सिंह, अजीत सिंह, गुरशरण सिंह, प्रधान बीबी पलविंदर कौर आदि ने हाजिरी भरी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर