Breaking News
Bank Fraud: JSCB घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, झारखंड-ओडिशा के 7 ठिकानों पर छापेमारी Maoist Surrender: 2.20 करोड़ का इनामी माओवादी असीम मंडल सरेंडर, मिसिर बेसरा के बाद संगठन के बड़े चेहरों में था शामिल Gunfire: दरवाजा खुलते ही बरसने लगीं गोलियां! बोकारो में बुजुर्ग दंपति की हत्या, बेटे को भी 3 गोलियां लगीं Gunfire: दरवाजा खुलते ही बरसने लगीं गोलियां! बोकारो में बुजुर्ग दंपति की हत्या, बेटे को भी 3 गोलियां लगीं Crop Loss: बिहार में बाढ़ ने किसानों की कमर तोड़ी, 270 करोड़ की फसल बर्बाद! भागलपुर सबसे ज्यादा प्रभावित TMC Symbol War: TMC का नाम-चिन्ह छिना तो सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता, EC के फैसले को दी चुनौती; अब ‘घासफूल’ की लड़ाई अदालत में
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : आरएसएस कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला, SIT का गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़ा जाये : रघुवर दास

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

झारखंड के रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांतीय कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से बात की और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आरएसएस कार्यालय पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम से हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। यह हमला वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति के कारण जिहादियों को दी जा रही छूट का नतीजा है। यह हमला केवल आरएसएस के कार्यालय पर हुआ हमला ही नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रवाद पर हमला है। इस हमले में जान माल की बड़ी क्षति हो सकती थी, लेकिन बम के नहीं फटने से बड़ी दुर्घटना टल गई। इस घटना से आस पास के लोगों में भी दहशत का माहौल है।

उन्होंने कहा कि राज्य में बंगलादेशी घुसपैठिये तेजी से बढ़ रहे हैं। खासकर बंगाल में भाजपा सरकार के द्वारा खदेड़े जाने पर घुसपैठियों की पनाहगार बन गया है झारखंड। जब हम बंगलादेशी घुसपैठियों की बात करते हैं, तो हमारा मकसद राष्ट्र सुरक्षा और राज्य की सुरक्षा से जुड़ा होता है। जबकि झामुमो, कांग्रेस और राजद वोट बैंक और तुष्टिकरण से ग्रसित होकर मौन साध लेते हैं।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

राज्य सरकार से मांग करता हूं कि जिहादी मानसिकता वाले दोषियों की जल्द गिरफ्तारी हो। मैंने राज्य की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्र से बात कर इसके लिए एसआइटी के तत्काल गठन का आग्रह किया, ताकि दोषियों को तो पकड़ा ही जा सके, इसके पीछे की षडयंत्र का भी पर्दाफाश किया जा सके। ऐसा होने पर जिहादियों में डर पैदा होगा और आनेवाले समय में कभी भी किसी सामाजिक या राजनीतिक दल के लोगों और कार्यालयों पर हमले नहीं होंगे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर