Breaking News
Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video Jamshedpur : ATC सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न, माता रानी जयकारों से गूंजा इलाका Jamshedpur : ‘आगाज़’ ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी रहे मौजूद Jamshedpur : राष्ट्रीय स्तर पर मिली जिम्मेदारी, बीबी बलजीत कौर का दो गुरुद्वारों में सम्मान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बागबेड़ा कॉलोनी का ज्ञान केंद्र बंद, पंचायत भवन खंडहर में तब्दील, जिला प्रशासन से शिकायत

SHARE:

  • पंचायत प्रतिनिधियों ने ज्ञान केंद्र पुनः संचालन और पंचायत भवन सौंदर्यकरण की मांग की
  • डीडीसी के आश्वासन से पंचायत प्रतिनिधियों को मिली राहत

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत भवन में स्थित ज्ञान केंद्र बंद रहने और पंचायत भवन खंडहर जैसी स्थिति में तब्दील होने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और डीडीसी अनिकेत सचान को लिखित शिकायत सौंपा. पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का यह ज्ञान केंद्र एक महत्वपूर्ण योजना है, जिससे छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो सकते थे, लेकिन बंद रहने से यह योजना अधूरी रह गई है. स्थानीय लोगों को भी इस बात की जानकारी नहीं है कि कॉलोनी के पंचायत भवन में ज्ञान केंद्र खुला है. उन्होंने यह भी बताया कि पंचायत भवन का सौंदर्यकरण नहीं हो रहा है जबकि सरकार की ओर से प्रतिमाह 15,000 रुपए इस काम के लिए आवंटित किए जाते हैं. इससे पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को मारी जोरदार टक्कर, 5 घायल

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पंचायत भवन की बदहाल स्थिति से स्थानीय जनता में असंतोष

डीडीसी अनिकेत सचान ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि ज्ञान केंद्र नियमित रूप से निर्धारित समय पर खोला जाएगा ताकि छात्रों को शिक्षा संबंधी सुविधा मिल सके. साथ ही उन्होंने पंचायत भवन के सौंदर्यकरण हेतु आवंटित राशि के सदुपयोग में कमी पर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब कर उचित कार्रवाई करने का भी भरोसा दिया. इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उपमुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य कुमुद रंजन सिंह और प्रतिनिधि राजकुमार सिंह मौजूद थे. प्रशासन की इस सकारात्मक प्रतिक्रिया से पंचायत प्रतिनिधियों को उम्मीद जगी है कि जल्द ही ज्ञान केंद्र चालू होकर स्थानीय युवाओं के लिए कारगर साबित होगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर