WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बागबेड़ा राजेंद्र मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका का हुआ विदाई समारोह

SHARE:

प्रधानाध्यापिका डॉक्टर शीला कुमारी के कार्यकाल में स्कूल विकसित हुआ :- सुनील गुप्ता

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

राजेंद्र मध्य विद्यालय बागबेड़ा जमशेदपुर 2, की प्रधानाध्यापिका डॉ शीला कुमारी का अंतिम कार्य दिवस पर आज मध्य बागबेड़ा की मुखिया उमा मुंडा ने स्वयं आकर डॉ शीला कुमारी को अंग वस्त्र से सम्मानित कर अपने कर कमलो से पुष्प गुच्छ प्रदान कर उन्हें भावभीनी विदाई दी । पंचायत समीति सदस्य सुनील गुप्ता ने अपने उद्गगार व्यक्त किए कि प्रधानाध्यापिका डॉक्टर शीला कुमारी का कार्यकाल बहुत ही उज्जवल रहा। इस अवधि में विद्यालय बहुत ही विकासित हुआ।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग की बैठक सदन मे संपन्न हुई, देखे – video

कोल्हान की आरडीडीई निर्मला बरेलिया द्वारा इन्हें राष्ट्रीय शिक्षा रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।जिला स्तर पर कई बार पुरस्कृत हो चुकीं हैं। यह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के द्वारा भी अंग वस्त्र देकर और उपहार देकर इन्हें सम्मानित किया गया। साथी शिक्षकों ने भी पुष्प गुच्छ और उपहार प्रदान कर अपने-अपने तौर से सम्मानित किया। इस अवसर पर बच्चे बहुत ही दुखी थे । उन्हें समझा पाना कठिन हो रहा था कि प्राचार्या कल से नहीं आएंगी।

इस अवसर पर नये प्रभारी प्रधानाध्यापक पशुपतिनाथ मिश्रा ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर प्रधानाध्यापिका डॉक्टर शीला कुमारी को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संकुल साधन सेवी बापी प्रधान, सभी शिक्षकगण, एसबीआई से बानी कर, पंचायत समिति सदस्य श्री राजू सिंह, मुखिया राज कुमार गौड़ , पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे। सभी बच्चों एवं शिक्षकों के बीच अल्पाहार वितरित किया गया। अलका कुमारी सहायक शिक्षिका द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। सब ने मिलकर बहुत ही भावभीनी एवं यादगार विदाई दी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर