WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने किया रोड शो, साकची गुरुद्वारा और मंदिरों में माथा टेका

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने रविवार को विजया गार्डेन और टिनप्लेट स्टेडियम में प्रातः भ्रमण करने वालों का आशीर्वाद लेकर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।

इसके बाद उन्होंने काशीडीह, सिदगोड़ा, सीतारामडेरा में रोड शो किया। इस दौरान कई जगहों पर लोगों ने उनका काफिला रोक कर स्वागत किया। उन्होंने रास्ते में पड़ने वाले कई मंदरों में पूजा-अर्चना भी की। रोड शो में भाजपा के वरिष्ठ नेता निर्भय सिंह, दिनेश कुमार, संजीव सिंह, पवन अग्रवाल, रमेश नाग, संतोष ठाकुर, रुबी झा, प्रभा देवी, मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह, सुरेश शर्मा,जीवन साहू, ध्रूव मिश्रा, अमित अग्रवाल,सन्नी संघी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।पूर्णिमा साहू साकची गुरुद्वारा भी गईं जहां उन्होंने माथा टेका और गुरुग्रंथ साहिब का गुरता दिहाड़ा में शामिल हुईं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस मौके पर अकाली दल जमशेदपुर के कथावाचक हरप्रीत सिंह वडाला, प्रधान सुखदेव सिंह खालसा, महासचिव रवीन्द्र पाल सिंह आदि मौजूद थे । एक अन्य कार्यक्रम में उन्होंने साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान निशान सिंह, ट्रस्टी सतनाम सिंह , प्रवक्ता बलजीत संसोआ, मुख्य सलाहकार सुरजीत सिंह छिते के अलावे अन्य लोगों से मुलाकात की और समर्थन मांगा।

मंडलों में कार्यालय का उद्घाटन

भाजपा ने चुनाव प्रचार को और सटीक बनाने के लिए रविवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के चार मंडलों में कार्यालय खोला। टेल्को आजाद मार्केट में संजीव सिंह और बोल्टू सरकार, गोलमुरी बाजार, चौधरी धर्मशाला में रामबाबू तिवारी और गुंजन यादव, बर्मामाइंस बाजार में मिथिलेश सिंह यादव और पप्पू सिंह, सीतारामडेरा उरांव बस्ती में खेमलाल चौधरी और कुलवंत सिंह बंटी ने कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विकाश शर्मा, पप्पू उपाध्याय, सूरज सिंह, सुरेश शर्मा और काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

झारखंड तैलिक साहू समाज की बैठक में भाजपा को जिताने का फैसला

सीतारामडेरा के बाबूडीह छठ घाट स्थित शिव मंदिर में झारखंड तैलिक साहू समाज की बैठक हुई , जिसमे भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का फैसला लिया गया। इसके लिए समाज की ओर से जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में सोमवार से जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। समाज के सदस्य घर-घर जाकर समर्थन मांगेंगे और क्षेत्र में भाजपा की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। बैठक में समाज के प्रदेश अध्यक्ष महेश महतो, महामंत्री मदन कुमार, मुख्य संरक्षक विजय कुमार साहू, मुख्यालय प्रभारी मदन प्रसाद पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। बैठक का संचालन मिथिलेश कुमार साव ने किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर