Jamshedpur : भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

SHARE:

 फतेह लाइव, रिपोर्टर.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक योगाभ्यास किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर महानगर के पूर्वी, पश्चिमी, पोटका एवं जुगसलाई विधानसभा अधीन सभी 28 मंडलों में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए योग्याभ्यास किया। इस दौरान सभी मंडलों में योग प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं एवं आमजनों को योग के महत्व एवं लाभ पर जानकारी देते हुए योग की विभिन्न आसन करवाये। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कदमा मंडल के कार्यकर्ताओं के संग योग्याभ्यास किया।

बाला गणपति विलास प्रांगण में कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में मंडल क्षेत्र के तमाम कार्यकर्ता एवं आमजनों ने भाग लिया और योगाभ्यास किया। वहीं, सभी कार्यकर्ताओं ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि भारतीय संस्कृति की अनुपम धरोहर योग पूरी दुनिया को भारत द्वारा दी गई महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 से अनवरत अपने अथक प्रयासों से पूरी दुनिया में पहुंचाने का अकल्पनीय कार्य किया है। आज योग पूरे विश्वभर के लोगों की जीवन शैली बन चुका है। सुधांशु ओझा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में योग दिवस पूरे मनोयोग से मनाया गया। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि योग मानसिक और आध्यात्मिक उन्नयन के साथ हमारे शरीर को भी स्वस्थ रखता है। हम सभी व्यक्ति को नियमित योगाभ्यास अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

योग दिवस पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, संजय तिवारी, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बौबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अपने मंडल क्षेत्र आमजनों के संग उत्साहपूर्वक योग किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर