Breaking News
Jamshedpur : फोटोग्राफर एसोसिएशन ने किया ‘OPS Odisha Photo Fair 2026’ के पोस्टर का विमोचन P&M Mall Jamshedpur : पीएंडएम मॉल में सीलिंग की कार्रवाई, अतिरिक्त जमीन पर कब्जे की शिकायत पर टाटा स्टील ने कराया संयुक्त सर्वे Lady Meherbai Tata Biography : लेडी मेहरबाई टाटा की दूरदर्शी सोच, त्याग से लेकर महिला अधिकारों तक छोड़ी अमिट छाप Tata Steel Production Growth : Jamshedpur : टाटा स्टील के उत्पादन में 10% की वृद्धि, दूसरी तिमाही में 6.21 मिलियन टन कच्चे इस्पात का उत्पादन Jamshedpur : JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार होगा इंटर कॉलेज टूर्नामेंट, 7 संस्थानों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम Jamshedpur : गरबा-डांडिया के व्यवसायीकरण पर उठे सवाल, ‘जश्न इवेंट’ की डांडिया नाइट रद्द होने का दावा; आयोजनों की सुरक्षा और जीएसटी जांच की मांग
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भाजपा ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने किया नमन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक, महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने साकची नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान) स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे’, ‘भारत माता की जय’ और वंदे मातरम के नारे लगाकर नेताजी के योगदान को स्मरण किया।

इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र नेताजी सुभाष चंद्र बोस के त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण रखेगा। नेताजी क्रांति से ही स्वाधीनता दिलाने के पक्षधर थे और युवा नौजवानों को संगठित कर वर्ष 1943 में आजाद हिन्द फौज का गठन किया। गुंजन यादव ने कहा कि नेताजी ने भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और युवाओं में आजादी के लिए लड़ने का जज्बा पैदा किया। नेताजी ने आजादी के लिए जय हिन्द, तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा जैसे ओजस्वी नारों से युवाओं में स्वाधीनता की अलख जगाई। विपरीत एवं विषम परिस्थितियों के बीच माँ भारती के लिए किया गया उनका संघर्ष एवं उनके क्रांतिकारी विचार आने वाली पीढियों में देशभक्ति की अलख जगायेंगे व सदा प्रेरणाश्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि युवा वर्ग उनके आदर्शों पर चलकर अपनी सोच को सकारात्मक रखते हुए समाज एवं राष्ट्र के उत्थान में अग्रणी भूमिका निभाएं।

Gambhir Car Associate Motion Ads

इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, नीरज सिंह, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, अजय श्रीवास्तव, धर्मेंद्र प्रसाद, बीनानंद सिरका, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, संजय सिंह, अजय सिंह, बबलू गोप, त्रिदेव चट्टराज, बिमल बैठा, रॉकी सिंह, संतोष कुमार, मीरा शर्मा, अतुल प्रभात, दिलीप पासवान, हरेराम यादव, दसरथ शुक्ला, संजीत चौरसिया, एस कार्तिक, गणेश मुंडा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर