Breaking News
Jamshedpur : फोटोग्राफर एसोसिएशन ने किया ‘OPS Odisha Photo Fair 2026’ के पोस्टर का विमोचन P&M Mall Jamshedpur : पीएंडएम मॉल में सीलिंग की कार्रवाई, अतिरिक्त जमीन पर कब्जे की शिकायत पर टाटा स्टील ने कराया संयुक्त सर्वे Lady Meherbai Tata Biography : लेडी मेहरबाई टाटा की दूरदर्शी सोच, त्याग से लेकर महिला अधिकारों तक छोड़ी अमिट छाप Tata Steel Production Growth : Jamshedpur : टाटा स्टील के उत्पादन में 10% की वृद्धि, दूसरी तिमाही में 6.21 मिलियन टन कच्चे इस्पात का उत्पादन Jamshedpur : JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार होगा इंटर कॉलेज टूर्नामेंट, 7 संस्थानों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम Jamshedpur : गरबा-डांडिया के व्यवसायीकरण पर उठे सवाल, ‘जश्न इवेंट’ की डांडिया नाइट रद्द होने का दावा; आयोजनों की सुरक्षा और जीएसटी जांच की मांग
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

JAMSHEDPUR : टेल्को रत्नम ऋषि कैम्पस में रामोत्सव का भव्य आयोजन, भक्ति की भागीरथी में घंटों डूबा रहा परिसर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

सनातन इतिहास के सबसे स्मरणीय क्षण और उसके पुनर्जागरण के दिवस को बड़े उत्साह और उमंग के साथ रत्नम ऋषि कैम्पस प्रकाशनगर टेल्को में मनाया गया। कीर्तन मण्डली और युवा मंच ने मिलकर राम दरबार के भव्य चित्र को कैम्पस के मध्य पंडाल बनाकर मंचस्थ किया। कैंपस की महिलाओं ने मिलकर पुष्प, दीप और रंगोली से पूजा स्थल को सुसज्जित किया और रंगों से जय श्री राम लिखा। सनातन धर्म के प्रतीक चिन्हों से पूरे कैंपस को सजाया गया।

दोपहर ठीक 12.20 बजे तीन लम्बे शंख ध्वनि और जय श्री राम के गगनभेदी नारे के साथ रामोत्सव का श्री गणेश हुआ। नगर के संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ के प्रख्यात गायक दिवाकर पांडे और उनकी मण्डली के भक्ति भाव से भरे गायन से एक आध्यात्मिक उत्साह का सृजन हुआ। सुन्दरकाण्ड की पूजा-पाठ के समय यजमान विनोद कुमार सिंह उपस्थित रहे। शाम में छः बजे रामलला के चित्र के समक्ष बनी रंगोली के चारों ओर 251 रामज्योति दीप जलाए गये।

Gambhir Car Associate Motion Ads

प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव को युवाओं ने आतिशबाजी की रौशनी से द्विगुणित कर दिया। संगीतज्ञ बी कृष्णा राव के निर्देशन में राम भजन आरंभ हुआ और सभी महिला शक्तियों ने अपने स्वर इसमें मिलाये। पूजन-अर्चन के पश्चात महाप्रसाद की भी व्यवस्था थी जिसमें कैंपस के साथ साथ आसपास के समुदाय के लोगों ने भी पूरे उत्साह से भाग लिया और भोग प्रसाद ग्रहण किया।

इस ऐतिहासिक दिवस को अविस्मरणीय क्षण बनाने में कीर्तन मण्डली के सर्वश्री एन०चौबे, नागेंद्र राय, ए के बनर्जी एवं किशोर कुमार का सक्रिय योगदान रहा। व्यवस्था में रत्नम युवा मंच से रुपेश सिन्हा, सुब्रतो दास, संजीव कुमार, ब्रजेश सिंह, कृष्णा दुबे, संतोष कुमार , रूबी, अंजली, सुमन, पिंकी, संतोषी , शिवली, रूपा तथा मिटठी का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर