Jamshedpur : भाजयुमो की युवा आक्रोश रैली की सफलता को लेकर भाजपा गोलमुरी मंडल ने चलाया जनसंपर्क अभियान

SHARE:

पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा- साढ़े चार साल में हेमंत सरकार ने झारखंड और युवाओं के भविष्य को किया बर्बाद, युवाओं से रांची चलने का किया आह्वान

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 23 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में युवा आक्रोश रैली की सफलता को लेकर भाजपा गोलमुरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया। गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल क्षेत्र अंतर्गत केबुल बस्ती, राजदेव बागान, बजरंग नगर आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर इस रैली की सफलता के लिए युवाओं से शामिल होने की अपील की।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Potka : मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुढृढ़ीकरण योजना से स्वीकृत योजनाओं में सांसद का हाथ नहीं : झामुमो

इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार मुख्यरूप से मौजूद रहे। वहीं, कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को पत्रक भेंट कर आक्रोश रैली में सम्मिलित होने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार विरोधी नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। अभियान के दौरान लोगों में सरकार की नीतियों और वादाखिलाफी पर आक्रोश देखा गया।

इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि रैली के माध्यम से हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया जाएगा। सीएम हेमंत सोरेन 2019 के विधानसभा चुनाव में जनता और युवाओं से झूठे वादे कर सत्तासीन होकर सिर्फ लूट-खसोट करने में लग गए हैं और साढ़े चार साल में झारखंड और युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर दिया। भाजपा राज्य को बर्बादी से बचाने के लिए सड़क से विधानसभा तक मुखर रही है।

हेमंत सरकार किया था कि पांच लाख युवाओं को रोजगार देंगे, शिक्षित युवाओं को पांच से सात हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता, प्रत्येक घर से एक सरकारी नौकरी, आंगनबाड़ी सेविकाओं की सेवा स्थायी करने, अनुबंधकर्मी को स्थायी, पेंशन की राशि बढ़ाने, सरकारी भर्ती में स्थानीय युवाओं को 75 प्रतिशत भागीदारी देने जैसे एक भी वादा को पूरा कर नहीं किया है। उन्होंने कहा कि इस बार हेमंत सोरेन को गद्दी से उखाड़ने के लिए युवा संकल्पबद्ध हैं। दिनेश कुमार ने सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रांची चलने का आग्रह किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता खेमलाल चौधरी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, अभिमन्यु सिंह, नवजोत सिंह, अमरेंद्र कुमार, बंटी सिंह, राजेश कुमार सिंह, पप्पू कुमार, राकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह शिंदे, राकेश गिरी, मुकेश चौधरी, दीपक ओझा, झूलन ठाकुर, श्रीनिवास ठाकुर, विपिन प्रताप सिंह, जसबीर सिंह, रबिन्द्रनाथ घोष, पिजुष पॉल, संदीप आईच समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : Potka : मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुढृढ़ीकरण योजना से स्वीकृत योजनाओं में सांसद का हाथ नहीं : झामुमो

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें