Jamshedpur : भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती

SHARE:

जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन, जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में आयोजित हुए कार्यक्रम

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भारतीय जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे श्रद्धा के साथ मनाया। बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में साकची स्थित जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं उनके अंत्योदय को सपने के साकार करने का संकल्प लिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि एकात्म मानववाद के मंत्रद्रष्टा, राष्ट्रवादी राजनीति के पुरोधा, पार्टी के प्रेरणापुंज एवं कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को जिला कार्यालय समेत जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों एवं बूथों पर श्रद्धाभाव से मनाया गया है।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल जी ने देश को सुचिता की राजनीति का दर्शन दिया। उन्होंने कभी भी विचारधारा से कोई समझौता नही किया। वे कार्यकर्ताओं के प्रति जितने सरल और व्यवहारिक रहे, उतने ही कठोर अनुशासन प्रिय व्यक्तित्व रहे। उनका संघर्षपूर्ण जीवन हम कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

विभिन्न मंडलों में मनाई गयी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती:

भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी 28 मंडलों में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती को कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापुर्वक मनाया। विभिन्न भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं बूथ सदस्यों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।

इस दौरान पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, अभय सिंह, बिनोद सिंह, दिनेश कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, भरत सिंह, संजीव कुमार, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, संजीव सिंह, कृष्णा शर्मा काली, सुबोध झा, बिनोद कुमार सिंह, कौस्तव रॉय, नीतीश कुमार, मंजीत सिंह, सागर राय, नीलू मछुआ, सतवीर सिंह सोमू, उपेंद्र सरदार, हापना माली, राजू सरदार, विकास शर्मा, अमित शर्मा, रविन्द्र सिंह रिंकू, श्वेता कुमारी व अन्य मौजूद रहे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें