Giridih : SP की पहल लाई मुस्कान – गिरिडीह पुलिस ने 101 गुमशुदा मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाए

SHARE:

‘आपका मोबाइल, फिर से आपका’ अभियान बना भरोसे की मिसाल, तकनीक और त्वरित कार्रवाई से लोगों को मिली बड़ी राहत

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आम जनता की संपत्ति की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने की दिशा में गिरिडीह पुलिस ने एक बार फिर सराहनीय पहल की है। ‘आपका मोबाइल, फिर से आपका’ अभियान के तहत शनिवार को पुलिस केंद्र, गिरिडीह में आयोजित कार्यक्रम में 101 खोए एवं गुम हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे गए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (SP) गिरिडीह डॉ विमल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ डीएसपी (मुख्यालय-1 एवं 2), एसडीपीओ सदर समेत जिले के कई पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि गिरिडीह पुलिस आम लोगों की समस्याओं के समाधान और उनकी खोई हुई संपत्ति को वापस दिलाने के लिए लगातार तकनीक आधारित कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘आपका मोबाइल, फिर से आपका’ अभियान का उद्देश्य केवल मोबाइल लौटाना नहीं, बल्कि लोगों के चेहरे पर मुस्कान और पुलिस के प्रति विश्वास लौटाना भी है।

अभियान की उपलब्धियां भी रहीं प्रभावशाली

गिरिडीह पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक उल्लेखनीय सफलता हासिल हुई है।

इस वर्ष पहले ही 211 गुमशुदा मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए जा चुके हैं।

वर्ष 2025 में 426 मोबाइल फोन बरामद कर उनके उपभोक्ताओं को सौंपे गए थे।

शनिवार को 101 और मोबाइल उनके असली मालिकों को वापस किए गए।

मोबाइल पाकर लोगों के खिले चेहरे

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। लाभार्थियों ने गिरिडीह पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशील कार्यशैली और तकनीकी दक्षता की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

गिरिडीह पुलिस का यह अभियान न केवल लोगों की खोई हुई संपत्ति वापस दिलाने में सफल साबित हो रहा है, बल्कि पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग की मजबूत कड़ी भी बनता जा रहा है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें