Jamshedpur : भाजपा का ‘झारखंड बंद’ फ्लॉप, खुली रहीं दुकानें : सिमरन भाटिया

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आहूत ‘झारखंड बंद’ का जमशेदपुर में कोई असर देखने को नहीं मिला।  शहर में आम जनजीवन पूरी तरह सामान्य रहा और सभी दुकानें, बाजार तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान रोजमर्रा की भांति खुले रहे। कुल मिलाकर यह फ्लॉप रहा और जनता ने साबित कर दिया कि वह झामुमो के साथ है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के युवा नेता सिमरन भाटिया ने बयान जारी करते हुए कहा कि राज्य की जनता ने भाजपा के बंद के आह्वान को पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के व्यापारी और आम नागरिक शांति व विकास चाहते हैं। शहर की दुकानों का सामान्य रूप से खुला रहना यह दर्शाता है कि जनता को राज्य सरकार पर पूरा भरोसा है और वह विपक्ष की अनर्गल राजनीति के बहकावे में आने वाली नहीं है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर