Jamshedpur : प्रखंड कांग्रेस ने गोलपहाड़ी में किया पौधारोपण, मिशन-2024 के लिए कार्यकर्ताओं में आनंद बिहारी दूबे ने भरा जोश

SHARE:

जमशेदपुर।

जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन गोलपहाड़ी में आयोजित किया गया. वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत फलदार वृक्ष मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के करकमलों से लगाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि आनन्द बिहारी दुबे ने अपने संदेश में कहा कि जिस प्रकार से विश्व में जलवायु परिवर्तन हो रही है. इससे प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण से लगाव बढ़ाना होगा. धरती का एक एक इंच हरा भरा होना चाहिए. इस विषय पर सरकार के साथ साथ आम नागरिक को भी आगे आना होगा. जमशेदपुर में कुछ कम्पनी तथा बड़े पैमाने पर सामाजिक संगठन भी वृक्षारोपण के प्रति सजग है. विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष हमें अपने कर्तव्य का बोध कराता है. इस अवसर पर जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड के सभी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण बधाई के पात्र है.


वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड कांग्रेस कार्यालय गोलपहाड़ी में प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर के अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने प्रखण्ड पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए दिशा निर्देश दिया कि कांग्रेस पार्टी ने 2024 के मिशन को सफल करने के लिए कोई कसर नही चूकेगी. वर्तमान केन्द्र सरकार से आम जनता बेरोजगारी, महंगाई, जीएसटी से त्रस्त हो गई है. अब कांग्रेस ही जनता के दर्द को महसूस करेगी. सभी पदाधिकारी अपने जिम्मेदारी का निर्वाह निष्ठा के साथ करें.
जिलाध्यक्ष अध्यक्ष जेम्को साइंटिफिक ऐकेडमी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, प्रदेश सचिव खगेनचन्द्र महतो,राजा ओझा, संजय झा, सुबोध सिंह सरदार, राजेन्द्र पाण्डेय, मो. सागिर, अंकुश बनर्जी, भरत सिंह, सुरज मुन्डा, रानी राव, रंजीत झा, राजनारायण यादव, बिनोद चतुर्वेदी, संजय सिंह आजाद, ब्रजेन्द्र तिवारी, रतन रजक, पल्लवी, सुशील घोष अजय मंडल, अशोक सिंह क्रांतिकारी आदि उपस्थित थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें