Breaking News
Jamshedpur : गुरु ग्रंथ साहिब जी की बाणी से जुड़ें युवा, शब्द गुरु के संदेश को जीवन में उतारें : जमशेदपुरी Tribute to Jharkhand Minister : गिरिडीह समाहरणालय में मंत्री सुदिव्य कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति की प्रार्थना Jamshedpur : Tata Steel Hot Strip Mill JDC ने डोबो स्कूल में बच्चों संग बांटी खुशियां, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश Delhi/Jamshedpur : धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की राह होगी आसान! सांसद विद्युत महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की अहम मुलाकात Sikhism in Tamil Nadu : ਤਾਮਿਲ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖ ਦਰਸ਼ਨ ਅਤੇ ਵਿਚਾਰਧਾਰਾ ਨੂੰ ਪੇਸ਼ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਕਿਤਾਬ ‘ਕੈਪਟਿਵੇਟਿੰਗ ਸਿੰਪਲ ਹਾਰਟਸ’ ਹੋਈ ਜਾਰੀ Delhi Gurudwara : ਸਰਨਾ ਦੇ ਦਾਅਵਿਆਂ ’ਤੇ ਕਾਲਕਾ-ਕਾਹਲੋਂ ਦਾ ਤਿੱਖਾ ਪਲਟਵਾਰ, ਸੰਗਤ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਨਕਾਰ ਚੁੱਕੀ, ਹੁਣ ਫਿਰ ਹਾਰ ਲਈ ਰਹਿਣ ਤਿਆਰ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Breaking : सीजीपीसी में हो गई अदला-बदली, बिल्ला महासचिव बनाये गए, मुखे गुट के तारा सिंह उपाध्यक्ष

SHARE:

सुरजीत सिंह खुशीपुर मुख्य सलाहकार, तारा सिंह उपाध्यक्ष और ताज सिंह सलाहकार

जमशेदपुर।

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में गुरुवार को फेरबदल किया गया. सीजीपीसी के सुरजीत सिंह खुशीपुर की विशेष गुजारिश पर गुरचरण सिंह बिल्ला को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) का महासचिव बनाया गया है, जबकि सुरजीत सिंह खुशीपुर मुख्य सलाहकार होंगे. वहीं तारा सिंह को उपाध्यक्ष और ताज सिंह को सलाहकार बनाया गया है. गुरुवार को इस आशय की जानकारी सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने आधिकारिक रूप से साझा की. सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान तारा सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वे सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे खेमे से हैं. तब वे वरीय उपाध्यक्ष थे. वहीं, बाराद्वारी निवासी ताज सिंह को सीजीपीसी ने सलाहकार बनाया है.महासचिव बनाये जाने के बाद प्रधान भगवान सिंह ने कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, कुलविंदर सिंह पन्नू , सुरजीत सिंह खुशीपुर, कुलदीप सिंह बुग्गा, सुखदेव सिंह बिट्टू, अमरजीत सिंह, सुरेंदर सिंह छिन्दे व त्रिलोचन सिंह तोची की उपस्थिति में गुरचरण सिंह बिल्ला को सीजीपीसी कार्यालय में शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया.

सुरजीत की गुजारिश पर सीजीपीसी की मुहर, कार्यकारणी कमिटी में किया गया फेरबदल

प्राप्त जानकारी के अनुसार तत्कालीन महासचिव सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर ने सीजीपीसी को पत्र लिख समयाभाव और पारिवारिक व्यस्तता का हवाला देते हुए महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद के लिए सेवाएं और समय देने में असमर्थता जतायी थी और स्वयं ही सलाहकार गुरचरण सिंह बिल्ला के नाम की सिफारिश महासचिव पद के लिए की थी.

सुरजीत सिंह खुशीपुर ने पत्र के माध्यम से प्रधान भगवान सिंह को निवेदन करते हुए गुजारिश की है कि वे (सुरजीत सिंह) फिलवक्त सिख समाज की अन्य कई संस्थाओं से जुड़े हुए हैं और सब जगह रह कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिये वक्त नहीं दे पा रहे हैं. साथ ही साथ पारिवारिक कारणों से भी उचित समय नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए उनके स्थान पर गुरचरण सिंह बिल्ला को आसीन कर दिया जाये.

सरदार भगवान सिंह ने सुरजीत सिंह खुशीपुर की गुजारिश और कमिटी के अन्य सदस्यों से विचार विमर्श के बाद गुरचरण सिंह बिल्ला को महासचिव बनाने पर मुहर लगा दी. महासचिव बनाये जाने के बाद गुरचरण सिंह बिल्ला ने कहा, सीजीपीसी ने जो सेवा उनके कंधों पर सौंपी है. वे उसे सर माथे पर रखकर पूरी शिद्दत और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभायेंगे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर