Jamshedpur Breaking : मुखे इज बैक, कहा विरोधियों ने फंसाया, देखें- Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

अभी अभी शाम पोने छह बजे सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे घाघीडीह सेंट्रल जेल से बाहर निकले। जहां उनके सैकड़ों समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वह दस माह बाद जेल से निकले हैं। कदमा की महिला के मामले में सुप्रीम कोर्ट से उन्हें पिछले दिनों जमानत मिली थी। शनिवार को वह तकनीकी कारणों से बाहर नहीं आ सके। मंगलवार को भी वे बाहर आते आते रह गये थे। अंतता बुधवार को मुखे जेल से बैक हो गये।

मुखे ने कहा की उन्हें विरोधियों ने साजिश के साथ फंसाया था। वह सीजीपीसी का चुनाव जीत रहे थे। विरोधी यह जानते थे। इसलिए उन्होंने यह घिनौना खेल खेला। मुखे ने विरोधियों को ललकारते हुए कहा की कोई भी हो, चाहे वह जितने पैसे वाले क्यों ना हो। वह मुझसे सीधे टककर नहीं ले सकते। मुखे ने कहा की उन्हें फंसाया गया है। बहुत से प्रमाण लेकर जल्द ही प्रेस में जाकर खुलासा करेंगे. कहा की मै उग्रवाद और नशे का विरोधी हूं। उसके खिलाफ लड़ाई लड़ता हूं। इसलिए विरोधियों ने यह चाल चली है। वह जल्द दूध का दूध और पानी का पानी कर देंगे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें