Breaking News
Delhi : ਗੁਰੂਘਰ ਦੀ ਪਵਿੱਤਰਤਾ ਭੰਗ ਕਰਕੇ ਹਿੰਸਾ ਫੈਲਾਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਤਾਕਤਾਂ ਬਖ਼ਸ਼ਣਯੋਗ ਨਹੀਂ; ਮਹਾਰਾਸ਼ਟਰ ਸਰਕਾਰ ਕਰਵਾਏ ਉੱਚ-ਪੱਧਰੀ ਜਾਂਚ: ਭਾਈ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੀਰਜੀ Haryana/Amritsar : ਹਰਿਆਣਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸਿੱਖਾਂ ’ਤੇ ਕੀਤੇ ਲਾਠੀਚਾਰਜ ਦੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਐਡਵੋਕੇਟ ਧਾਮੀ ਨੇ ਕੀਤੀ ਨਿੰਦਾ Punjab : ਨਾਂਦੇੜ ਹਮਲੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਦਾ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ, ਕਿਹਾ—ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸ਼ਾਂਤੀ ਭੰਗ ਕਰਨ ਵਾਲੀਆਂ ਤਾਕਤਾਂ ਅੱਗੇ ਨਹੀਂ ਝੁਕਾਂਗੇ Delhi : ਗੁਰੂਘਰ ’ਚ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ’ਤੇ ਹਮਲਾ, ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਚੁਣੌਤੀ; ਹਮਲੇ ਪਿੱਛੇ ਦੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਬੇਨਕਾਬ ਹੋਵੇ: ਸੰਤ ਮੀਤ ਸਿੰਘ Jamshedpur : हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का सद्भावना मार्च और सत्याग्रह Jamshedpur Big News : टाटा वर्कर्स यूनियन में बड़ा बदलाव: 106 साल के इतिहास में चौथा संशोधन
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : चौकीदार भर्ती परीक्षा हेतु प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग आयोजित

SHARE:

  • 1 दिसम्बर 2024 को होगी परीक्षा, ब्रीफिंग में सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद

फतेह लाइव रिपोर्टर

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार 1 दिसम्बर 2024 को आयोजित चौकीदार भर्ती लिखित परीक्षा के दौरान शांति एवं विधि व्यवस्था संधारण के साथ-साथ निष्पक्ष, कदाचार मुक्त, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन हेतु प्रतिनियुक्त स्टैटिक, गश्ती, उड़नदस्ता, पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई. ब्रीफिंग की अध्यक्षता करते हुए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान ने कहा कि 1 दिसम्बर को आयोजित चौकीदार भर्ती की लिखित परीक्षा पूर्वाहन 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक जिला के कुल 13 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित किये जाऐंगे. परीक्षा के दौरान शांति एवं विधि व्यवस्था संधारण के साथ-साथ निष्पक्ष, कदाचार मुक्त, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन करना प्रशासन की प्राथमिकता है. सभी परीक्षा केन्द्रों में सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी. इसके अलावे वीडियोग्राफर की प्रतिनियुक्ति भी की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : New Delhi : PF का पैसा निकालने के लिए मिलेगा ATM जैसा कार्ड

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी, परीक्षार्थियों के प्रवेश के पूर्व प्रत्येक परीक्षार्थियों का फ्रीस्किंग की जाएगी. उन्होंने प्रतिनियुक्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय से 2 घंटे पूर्व अपने निर्धारित स्थान पर पहुंच जाएं. बज्रगृह से परीक्षा केन्द्र तक परीक्षा संबंधी कागजातों की निर्वाध एवं समय पर पहुंचे यह सुनिश्चत कराये. इसके अलावे परीक्षा के सफल संचालन हेतु परीक्षा नियंत्रण कक्ष संचालित रहेगा, जिसका दुरभाष नम्बर 0657-2440111/ 7004219058 जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : राजनीति में नई पारी शुरू करेंगे सुखविंदर गिल, जुस्को से हुए सेवनिवृत्त

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, ऋषभ गर्ग ने कहा परीक्षा के दौरान अफवाह की स्थिति न हो इसके लिए प्रतिनियुक्त अधिकारियों को सतर्क, सजग एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए नियंत्रण कक्ष तथा वरीय अधिकारियों को सूचित करें. वहीं सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने कहा परीक्षा केन्द्रों एवं उसके आस-पास शांति एवं विधि व्यवस्था के निमित पुलिस बल सदैव भ्रमणशील रहेंगे. प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में महिला पुलिस की अलग से तैनाती रहेगी. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी, भूमि सुधार उप समाहर्ता गौतम कुमार, स्थापना उप समाहर्ता मृत्युंजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर