Jamshedpur : बाल विवाह, पॉक्सो एवं जेजे एक्ट पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

रविवार को आदर्श सेवा संस्थान एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के संयुक्त सहयोग से बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों का बाल विवाह, पॉक्सो एवं जेजे एक्ट विषय पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आदर्श सेवा संस्थान की सचिव प्रभा जयसवाल, कार्यकरणी सदस्य पूरवी घोष, लक्ष्मी नारायण तिवारी, चंदन कुमारी जयसवाल, रवीन्द्रनाथ चौबे, सीडब्ल्यूसी सदस्य रूबी साहू और सभी सीडब्ल्यूपीओ ने दीया जलाया और अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम की शुरुआत की.

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur : तुलसी भवन में दो नाटक का मंचन 17 दिसंबर को

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

रांची से आए रिसोर्स पर्सन पीयूष सेनगुप्ता ने प्रशिक्षण की शुरुआत की और पूर्वी सिंहभूम जिले के पुलिस स्टेशन के सभी सीडब्ल्यूपीओ को बाल विवाह, पोक्सो और जेजे एक्ट के विषय पर प्रशिक्षित किया. बच्चों की सुरक्षा, कानून और कई संबंधित मुद्दों पर कई सवाल उठे. जिसका प्रशिक्षक एवं उपस्थित सभी प्रमुख व्यक्तियों द्वारा सहजता से उत्तर दिया गया. अंत में सभी लोगों ने POCSO एवं JJ ACT के बहुमूल्य भाग को समझा एवं शपथ ली कि वे बाल विवाह को रोकेंगे. इस कार्यक्रम में एक्सेस टू जस्टिस के समन्वयक सनातन पांडे एवं सदस्य राकेश मिश्रा, गुड्डी सिंह एवं युधिष्ठिर पॉल उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Giridih : प्रखंड कार्यालय में डालसा ने आयोजित किया मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें