Jamshedpur CGPC : प्रधान फिर किसानों के समर्थन में मोदी सरकार पर हूए आग बबूला

SHARE:

कहा – किसानों की अनदेखी और पूंजीपतियों की गुलामी यही है केंद्र सरकार का एजेंडा: भगवान सिंह

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भगवान सिंह ने कहा है कि यह पूंजीपतियों की सरकार है, जिसमें किसानो की अनदेखी और उनकी जायज मांगों ठुकराना ही इनकी मंशा और एजेंडा है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

शुक्रवार को सीजीपीसी के अध्यक्ष और किसानों के हितैषी भगवान सिंह ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इससे पूर्व भी केंद्र की यह मोदी सरकार किसानों के साथ वादा खिलाफी कर चुकी है इसलिए सरकार के आश्वासन पर अब किसानों को जरा भी विश्वास नहीं है। भगवान सिंह ने कहा किसानो को मजबूर किया जा रहा है कि वे अपनी जायज मांगों और हक के लिए दिल्ली कूच करें।

शंभू बॉर्डर पर किसान डटे हुए हैं और एक बार फिर से यहां पर हलचल है। इसी बॉर्डर को पार कर किसान दिल्ली कूच करना चाहते हैं। भगवान सिंह ने कहा कि केंद्र के मंत्री आए दिन उल्टे सीधे बयान देते रहते हैं। यही वजह है कि मोदी सरकार ने लोगों में अपना विश्वास खो दिया है। किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं। हर हाल में अपनी मांगों को केंद्र से मनवा कर ही रहेंगे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें