Jamshedpur : बारीडीह गुरुद्वारा चुनाव को लेकर सीजीपीसी आयी एक्शन में, वोटर लिस्ट के लिए संगत को खुला आमंत्रण

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बारीडीह गुरुद्वारा चुनाव को लेकर संगत के फरमान के बाद सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) पूरी तरह सक्रीय हो गयी है। इस बाबत मंगलवार को नोटिस के माध्यम से बारीडीह की संगत को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए खुला आमंत्रण दिया है।

इस विषय पर विस्तृत जानकारी देते हुए सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने बताया कि सीजीपीसी बारीडीह गुरुद्वारा चुनाव को लेकर गंभीर है और इसके लिए उचित कदम उठाने शुरू कर दिए गए हैं। भगवान सिंह का कहना है कि कल यानी 26 जून से 1 जुलाई तक बारीडीह गुरुद्वारा कार्यालय में वोटर लिस्ट के लिए नाम संग्रहण का कार्य प्रारम्भ किया जायेगा, जिससे सम्बंधित एक सुचना पत्र बारीडीह गुरुद्वारा में चस्पा दिया गया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

चेयरमैन सरदार शैलेंदर सिंह ने बारीडीह की संगत को आह्वान करते हुए कहा है कि वैसे गुरु प्यारे जो जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो और मासिक आर्थिक सहयोग की पर्ची के साथ आधार कार्ड प्रस्तुत कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।

महासचिव अमरजीत सिंह और गुरचरण सिंह बिल्ला ने बताया मतदाता सूची नाम संग्रहण का कार्य सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे तक रोजाना किया जायेगा। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए व्यक्ति को बारीडीह गुरुद्वारा परिक्षेत्र के होना आवयश्यक है।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें