Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : नरभेराम टीवीएस शोरूम पर बकाया भुगतान रोकने का आरोप, पूर्व कर्मचारी ने श्रम आयुक्त से लगाई गुहार

SHARE:


जमशेदपुर: साकची स्थित नरभेराम टीवीएस शोरूम के एक पूर्व कर्मचारी ने कंपनी पर अंतिम भुगतान (फुल एंड फाइनल सेटलमेंट) रोकने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़ित कर्मचारी ने केंद्रीयकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी पोर्टल के माध्यम से डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर, झारखंड से शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की मांग की है।

परसुडीह थाना क्षेत्र के मखदुमपुर मुंशी मोहल्ला निवासी प्रीतम कुमार सिन्हा ने बताया कि वह मार्च 2023 से नरभेराम टीवीएस शोरूम में बैक ऑफिस कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने बताया कि निजी कारणों से उन्होंने 8 जून 2026 से नौकरी छोड़ने का निर्णय लिया था। इसके लिए उन्होंने कंपनी को पहले से मौखिक रूप से जानकारी देने के साथ-साथ लिखित रूप में ई-मेल भेजकर भी सूचित किया था कि वह 8 जून के बाद कार्य नहीं करेंगे।

प्रीतम का आरोप है कि इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कंपनी से मई 2026 का बकाया वेतन और फुल एंड फाइनल सेटलमेंट जारी करने का कई बार अनुरोध किया। उन्होंने ई-मेल, व्हाट्सएप और दूरभाष के माध्यम से कंपनी की ह्यूमन रिसोर्स मैनेजर संगीता मंडल से संपर्क कर भुगतान की मांग की, लेकिन अब तक न तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब मिला और न ही उनका भुगतान किया गया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पीड़ित कर्मचारी का कहना है कि सामान्यतः किसी कर्मचारी का फुल एंड फाइनल सेटलमेंट निर्धारित अवधि, लगभग 45 दिनों के भीतर कर दिया जाता है, लेकिन उनके मामले में अब तक भुगतान लंबित है। इससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी में कर्मचारियों के आने का समय पंचिंग मशीन के माध्यम से तय था, लेकिन छुट्टी का कोई निश्चित समय नहीं था। कर्मचारियों से निर्धारित समय से अधिक काम कराया जाता था, जबकि अतिरिक्त समय के लिए ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया जाता था। इसी कारण उन्होंने नौकरी छोड़ने का निर्णय लिया।

मामले को लेकर जब कंपनी की ह्यूमन रिसोर्स मैनेजर संगीता मंडल से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि यदि चीफ लेबर कमिश्नर कार्यालय से नोटिस प्राप्त होता है, तो कंपनी उसकी विधिवत जवाबदेही करेगी।

अब यह मामला श्रम विभाग के संज्ञान में पहुंच चुका है। शिकायत पर विभागीय कार्रवाई और कंपनी की ओर से प्रस्तुत जवाब के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पूर्व कर्मचारी अपने बकाया भुगतान और फुल एंडफाइनल सेटलमेंट की मांग पर अडिग हैं।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर