Jamshedpur Crime Dairy : मानगो में नाबालिग को भगाने वाला धाराया, उधर बिष्टुपुर से वाहन चेकिंग में दो बाइक चोर पकड़ाए, एक क्लिक में पढ़ें दोनों खबरें

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

मानगो थाना की पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी को भगा ले जाने के मामले में मानगो थाना की पुलिस ने एक किशोर को गिरफ्तार किया है. उसके विरुद्ध किशोरी को भगा ले जाने की शिकायत किशोरी की मां ने दर्ज कराई थी. पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर परसुडीह थाना क्षेत्र से किशोरी को बरामद किया गया. आरोपित के विरुद्ध मानगो थाना में किशोरी की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस ने आरोपी को परसुडीह के घाघीडीह रिमांड होम भेज दिया है. इधर पुलिस ने दोनों का मेडिकल एमजीएम अस्पताल में कराया.

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने खरकई चेकनाका के पास चोरी की बाइक के साथ आदित्यपुर सतबहिनी निवासी बाबुल कुमार और आदित्यपुर सालडीह बस्ती निवासी विकास गोप उर्फ गोलू गोप को गिरफ्तार किया है. बिष्टुपुर थाना में सहायक अवर निरीक्षक रामयश मंडल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. शिकायत में पुलिस को बताया कि वे वाहन चेकिंग अभियान में थे. इस दौरान बाइक सवार दो युवक को रोकने का प्रयास किया गया. दोनों भागने लगे. गश्ती पार्टी ने दोनों को खदेड़ कर पकड़ा. पूछताछ में दोनों ने बताया कि बाइक चोरी की है इधर पुलिस ने बुधवार को दोनों को जेल भेज दिया है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें