WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Crime : तड़ीपार बदमाश सलमान के घर पर फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, क्या थी योजना, अंदर पढ़ें, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा इलाके में पिछले साल 15 दिसंबर को हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. इस घटना में तड़ीपार अपराधी सलमान खान के घर पर फायरिंग की गई थी. मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सोहराब उर्फ लाल बाबू को गिरफ्तार किया है. सोहराब आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 18 के पास स्थित मैरिज हॉल के समीप का रहने वाला है.

पुलिस ने बरामद की देशी पिस्तौल और कारतूस

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

एसएसपी किशोर कौशल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि सोहराब की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी. टीम ने बिहार और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में छापेमारी की. अंततः मुखबिर की सूचना पर जमशेदपुर में उसे गिरफ्तार किया गया. सोहराब के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं.

गिरफ्तारी के बाद मेडिकल जांच और जेल भेजा गया

गिरफ्तारी के बाद सोहराब को एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस पूछताछ में सोहराब ने खुलासा किया कि वह मानगो के कुख्यात डाबर गिरोह का सदस्य था. डाबर की हत्या के बाद वह गिरोह को फिर से संगठित करने की कोशिश कर रहा था.

पुरानी रंजिश बनी फायरिंग की वजह

डीएसपी भोला प्रसाद ने बताया कि इस मामले में एक और अपराधी सादिक खान उर्फ कुबड़ा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. जांच के दौरान यह सामने आया कि कदमा में सलमान खान ने एक मारपीट की घटना को अंजाम दिया था. इसी घटना का बदला लेने के लिए उसके घर पर फायरिंग की गई थी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर