Jamshedpur : स्वर्णरेखा व खरकई नदी बह रही खतरे के निशान के ऊपर, उपायुक्त ने नगर निकायों को किया अलर्ट, माइकिंग से…

SHARE:

चिन्हित किये गए राहत बचाव शिविर, डूब क्षेत्र के लोगों को माइकिंग से किया जा रहा आगाह

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार भारी बारिश को देखते हुए स्वर्णरेखा व खरकई नदी के डूब क्षेत्र में राहत बचाव शिविर एक्टिव कर दिए गए हैं।वहीं लगातार माइकिंग कर लोगों को नदी किनारे के क्षेत्रों में नहीं जाने को लेकर आगाह किया जा रहा है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Ranchi : हेमंत सरकार की वादा खिलाफी, बांग्लादेशी, रोहिंग्या घुसपैठ से राज्य की बदलती डेमोग्राफी के खिलाफ प्रदेश भाजपा निकलेगी परिवर्तन यात्रा, अंदर पढ़ें पूरी रुपरेखा

खरकई और स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं ऐसे में जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। चांडिल डैम से 125 cumecs पानी शाम 8 बजे छोड़ा गया है।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने दोनों नदियों के तटीय क्षेत्र व डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों से सतर्क एवं सुरक्षित रहने की अपील किया है। उन्होंने कहा कि नदी किनारे नहीं जाएं जिससे किसी तरह से जानमाल का नुकसान हो। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा दिये जा रहे दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से अनुपालन करें।

Update@ 10 PM

स्वर्णरेखा नदी

Danger level(metre)- 121.50

Present level(metre)- 122.24 (at Mango Bridge Site)

खरकई नदी

Danger level(metre)- 129.00

Present level(metre)- 132.44 (at Adityapur Bridge Site)

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें