WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi : हेमंत सरकार की वादा खिलाफी, बांग्लादेशी, रोहिंग्या घुसपैठ से राज्य की बदलती डेमोग्राफी के खिलाफ प्रदेश भाजपा निकालेगी परिवर्तन यात्रा, अंदर पढ़ें पूरी रुपरेखा

SHARE:

झारखंड में सत्ता परिवर्तन के साथ रोटी, माटी और बेटी बचाने का संकल्प : बाबूलाल मरांडी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

परिवर्तन यात्रा का नारा….. न सहेंगे, न कहेंगे, बदल के रहेंगे

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को भाजपा की आगामी 20 सितंबर से प्रारंभ होने वाली परिवर्तन यात्रा की विस्तृत जानकारी दी। मरांडी ने बताया कि आगामी 20 सितंबर से 3 अक्टूबर भाजपा अपने सभी 6 सांगठनिक प्रमंडलों में परिवर्तन यात्रा निकालेगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा पूरे प्रदेश में 200 से अधिक प्रखंडों से गुजरते हुए 5400 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा सभी 81 विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगी।

यह भी पढ़े : Latehar Police : पीएलएफआई का कमांडर समेत तीन उग्रवादी गिरफ्तार, लेवी वसूलने की बना रहे थे योजना

यात्रा में 80 स्वागत कार्यक्रम, 65 सार्वजनिक रैली होगी, जिसमें राष्ट्रीय और प्रदेश के 50 से अधिक प्रमुख नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा 21 सितंबर को बंशीधर नगर से प्रारंभ होगी और 28 सितंबर को संपन्न होगी। हजारीबाग प्रमंडल की यात्रा 21 सितंबर से इटखोरी स्थित भद्रकाली मंदिर से प्रारंभ होगी और 28 सितंबर को संपन्न होगी। दक्षिण छोटानगपुर प्रमंडल की यात्रा खूंटी स्थित आम्रेश्वर धाम से 23 सितंबर से प्रारंभ होगी और 1अक्टूबर को संपन्न होगी।

संथाल परगना प्रमंडल की यात्रा 20 सितंबर को भोगनाडीह से प्रारंभ होकर 30सितंबर को संपन्न होगी। धनबाद प्रमंडल की यात्रा झारखंडी धाम से 20 सितंबर को प्रारंभ होगी और 26 सितंबर को संपन्न होगी और कोल्हान प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा चित्तेश्वर धाम बहरागोड़ा से 23 सितंबर को प्रारंभ होगी और 2 अक्टूबर को संपन्न होगी।

राज्य सरकार की नाकामियों और मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जायेगी पार्टी

उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 5 वर्षों से ठगबंधन सरकार ने झारखंड की स्वाभिमान, अस्मिता और पहचान को चोट पहुंचाया है। झारखंड के लोगो की पहचान ईमानदारी, सच्चाई और परिश्रम से है लेकिन हेमंत सरकार ने आज झारखंड को देश और दुनिया में बदनाम कर दिया है। झारखंड की पहचान लूट खसोट, भ्रष्टाचार, नोटो के पहाड़ से हो गई है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने केवल खान, खनिज, जमीन को नहीं लूटा बल्कि केंद्र सरकार की नल जल योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं को भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दी। कहा कि यह सरकार बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की संरक्षक बन गई है। घुसपैठियों के कारण राज्य की डेमोग्राफी में अप्रत्याशित बदलाव आया है। आदिवासी आबादी तेजी से घटी है और मुस्लिम आबादी बढ़ी है।

उन्होंने कहा परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जनता हेमंत सोरेन जवाब दो, 5साल का हिसाब दो के नारों के साथ जवाब मांगेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में 1800 एकड़ से अधिक जमीन का फर्जीवाड़ा हुआ है, जिसमें सीएनटी एक्ट का उल्लंघन करते हुए 3000करोड़ से अधिक रुपए का लेनदेन हुआ है। इसके तार कोलकाता तक जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की युवा शक्ति, महिला शक्ति राज्य में परिवर्तन केलिए संकल्पित है।

भाजपा की परिवर्तन यात्रा जन भावनाओं की प्रतीक : दीपक प्रकाश

भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम परिवर्तन यात्रा के प्रदेश संयोजक सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था परिवर्तन केलिए है। यह यात्रा राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता की जन भावनाओं की अभिव्यक्ति है।

उन्होंने कहा कि जनता ने भ्रष्ट कांग्रेस,झामुमो और राजद गठबंधन को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी के नेतृत्व में यह यात्रा राज्य में मिल का पत्थर साबित होगी। प्रेसवार्ता में यात्रा से सहसंयोजक, प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर